व्यस्त सड़क पर गिरा पहाड़, मलबे में दबने से 34 लोगों की मौत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 14 जनवरी 2024। दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में भूस्खलन होने से 34 लोगों की मौत की खबर है। भूस्खलन कोलंबिया के पहाड़ी इलाके में हुआ, जब कुदिबो और मेडेलिन शहरों को जोड़ने वाली व्यस्त सड़क पर भरभराकर मिट्टी का पहाड़ गिर गया। घटना शुक्रवार की है। कोलंबिया के नेशनल डिजास्टर रिस्क मैनेजमेंट ने शुरुआत में बयान जारी कर 18 लोगों की मौत की जानकारी दी थी, लेकिन फिलहाल मृतकों का आंकड़ा 34 तक पहुंच गया है। 

मृतकों में कई बच्चे भी शामिल
भूस्खलन में कई लोग घायल भी हुए हैं। मृतकों में से 17 शवों की पहचान हो चुकी है और 17 की पहचान अभी करनी बाकी है। कोलंबिया के उपराष्ट्रपति फ्रांसिया मार्केज ने सोशल मीडिया पर साझा किए एक पोस्ट में बताया कि हादसे की जगह अभी भी सर्च अभियान चलाया जा रहा है। मृतकों में बच्चे भी शामिल हैं, लेकिन उनकी संख्या का खुलासा नहीं किया गया है। अभी तक भूस्खलन की वजह का पता नहीं चला है, लेकिन हादसे वाली जगह हाल ही में भारी बारिश हुई थी। ऐसे में माना जा रहा है कि बारिश की वजह से ही भूस्खलन हुआ। अभी भी वहां बारिश हो रही है, जिसकी वजह से राहत और बचाव कार्य में भी परेशानी हुई। 

कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्ताव पेत्रो ने घटना पर दुख जताया और इसे त्रासदी करार दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि सड़क पर वाहनों का काफिला मौजूद है, लेकिन अचानक से पूरा पहाड़ भरभराकर गिर गया। इसके मलबे में कई गाड़ियां दब  गईं और बड़ी संख्या में जान चली गई। 

Leave a Reply

Next Post

सांसद बृजभूषण और निलंबित कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह को जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 14 जनवरी 2024। निलंबित भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह बबलू को फोन कर जान से मारने की धमकी दी गई है। फोन करने वाले ने भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की भी हत्या की धमकी संजय सिंह बबलू को दी है। […]

You May Like

ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं....|....5 लाख पौधों से बदलेगी गड़चिरोली की तस्वीर....|....प्राग की गलियों में मिला सेज़ल शर्मा को सुकून का खजाना....|....रेवती महुरकर की रफ्तार से चौंका बॉलीवुड