जल जीवन मिशन: चार जल प्रदाय योजनाओं के लिए पौने तीन करोड़ की स्वीकृति

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 26 अगस्त 2020। राज्य शासन द्वारा प्रदेश के 3 जिलों में जल जीवन मिशन के अंतर्गत सोलर ड्यूल पंप आधारित 4 नलजल प्रदाय योजनाओं के लिए दो करोड़ 75 लाख 31 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मंत्रालय द्वारा उक्त आशय का आदेश प्रमुख अभियंता रायपुर को जारी कर दिया गया है।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार रायपुर जिले के आरंग विकासखंड अंतर्गत ग्राम खपरी (गिधवा) में  सोलर पंप आधारित नल जल प्रदाय योजना की स्थापना के लिए 75 लाख 6 हजार रुपए तथा धरसीवा विकासखंड के ग्राम पथरी के लिए 74 लाख 78 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इसी तरह मुंगेली जिले के पथरिया विकासखंड के ग्राम देवरी के लिए 52 लाख 64 हजार रुपए तथा जांजगीर चांपा जिले के जैजैपुर विकासखंड के ग्राम खैरझिटी में नल जल प्रदाय योजना के लिए 72 लाख 83 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जारी की गई है।

Leave a Reply

Next Post

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी की कार्रवाई

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 26 अगस्त 2020। कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर के निर्देशन तथा उपायुक्त आबकारी श्रीमती नीतू नोतानी ठाकुर एवं सहायक आयुक्त आबकारी टी.पी. भूसाखरे के मार्गदर्शन में जिले में मदिरा के अवैध आसवन, धारण, विक्रय तथा परिवहन के विरूद्ध विशेष अभियान संचालित किया जाकर दिनंाक 25 […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग