अवैध शराब के खिलाफ आबकारी की कार्रवाई

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 26 अगस्त 2020। कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर के निर्देशन तथा उपायुक्त आबकारी श्रीमती नीतू नोतानी ठाकुर एवं सहायक आयुक्त आबकारी टी.पी. भूसाखरे के मार्गदर्शन में जिले में मदिरा के अवैध आसवन, धारण, विक्रय तथा परिवहन के विरूद्ध विशेष अभियान संचालित किया जाकर दिनंाक 25 एवं 26.08.2020 को कुल 10 महत्वपूर्ण प्रकरण कायम किया गया है। आबकारी की संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न वृत्त प्रभार क्षेत्र के ग्राम जाली, गनियारी, बेल्हा, काल्हामार में शराब बनाने तथा बेचने वालो से कुल 101 ली. हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब एवं 5500 कि.ग्रा. मदिरा बनाने योग्य महुआ लहान जप्त किया गया है।

छ.ग. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) व 59(क) के तहत् कायम 05 प्रकरणों में गैर जमानतीय अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों रामकुमारी पति राजकिशोर एवं कक्ष्मीन बाई पति भागवत नेताम़, ग्राम बेलहा, थाना पचपेड़ी को ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल दाखिल कराया गया है तथा शेष 03 प्रकरणों में आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। धारा 34(1)क, च के तहत् कायम कुल 05 प्रकरणों में जप्त मदिरा बनाने योग्य महुआ लहान को जांच बाद मौके पर नष्ट किया गया है, जिससे 1650 लीटर मदिरा आसवन कर बनाया जा सकता था।

जिले में मदिरा के अवैध अपराध पर नियंत्रण स्थापित करने हेतु संदिग्ध वाहनों की आकस्मिक जांच एवं होटल ढ़ाबों में भी जांच की जा रही है। सूचना एवं शिकायत आधार पर त्वरित कार्यवाही हेतु विशेष कार्य योजना बनाई गई है। आबकारी उपलंभन दल में सहायक जिला आबकारी अधिकारी एल. के. चौबे, आबकारी उपनिरीक्षक, धीरज कुमार कनौजिया, आनंद कुमार वर्मा, मुकेश कुमार पाण्डेय, प्रशिक्षु आबकारी उपनिरीक्षक कोमल सिदार, ए.के. रायजादा, सुश्री जया मेहर एवं हमराह स्टाॅफ का विशेष योगदान रहा है।

Leave a Reply

Next Post

तीजा त्यौहार की खुशी दुगुनी हो गई, प्रोत्साहन राशि के दूसरे किश्त से

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 26 अगस्त 2020। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के दूसरे किश्त की राशि मिलने से लघु कृषक रतिराम के परिवार में तीजा त्यौहार की खुशियां दुगुनी  हो गई। त्यौहार के ठीक पहले मिली प्रोत्साहन राशि से उसने अपने बेटियों के लिये तीजा की खरीददारी […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल