मध्यप्रदेश: भोपाल में दिव्यांगों के लिए स्पेशल वैक्सीनेशन ड्राइव की शुरुआत,घर से पिकअप ड्रॉप

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल 15 जून 2021। कोरोना महामारी के चलते मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सभी दिव्यांगों के लिए अलग टीकाकरण केंद्र नगर निगम द्वारा शुरू किया गया है। साथ विशेष सुविधा के साथ भोपाल में सोमवार को पहली बार दिव्यांगों के लिए वैक्सीनेशन ड्राइव की शुरुआत की गई। दिव्यांगों को कोई असुविधा ना हो इसके लिए हम इन्हें 100 प्रतिशत ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी है।

मध्यप्रदेश में अपनी तरह का यह पहला वैक्सीनेशन केंप था। सोमवार से दिव्यांगों के लिए टीकाकरण कैंप लगाया गया, जहां दिव्यांगों को वैक्सीन लगाई गई। भोपाल जिला प्रशासन और एमपी टूरिज्म ने साथ मिलकर वैक्सीनेशन केंप की शुरुआत की है। इसे भोपाल के लोगों का जबरदस्त रिस्पांस भी मिल रहा है। 

सभी दिव्यांगों को वैक्सीनेशन कैंप तक पहुंचने में दिक्कत ना हो इसके लिए उन्हें बाकायदा पूरी सुविधा मुहैया कराई जा रही है। उन सभी दिव्यांगजनों को घर से पिकअप और ड्रॉप की करने की सुविधा भी नगर निगम की और निशुल्क दी गई है। इस मौके पर भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया भी मौजूद थे।

प्रशासन ने भोपाल में 8000 दिव्यांगों को टीका लगाने का रखा लक्ष्य

भोपाल के कलेक्टर अविनाश लवानिया ने बताया कि भोपाल में करीब 8,000 के आसपास दिव्यांग हैं जिनका कोरोना टीकाकरण होना है। प्रशासन का लक्ष्य है कि जून के अंत तक भोपाल में सभी दिव्यांगों को कोरोना वैक्सीन लगाना है। उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल शहरी क्षेत्र में इस सुविधा को शुरू किया गया है। लेकिन जल्दी ही ग्रामीण इलाकों में भी दिव्यांगों के लिए विशेष वैक्सीनेशन कैंप लगाए जाएंगे। पूरे जिले में 160 टीकाकरण केंद्र बनाए गए थे। अभी तक राजधानी भोपाल में सोमवार को 42,211 लोगों का टीकाकरण लगाया गया।

Leave a Reply

Next Post

लोजपा में फूट: चिराग पासवान को चाचा पशुपति पारस को धमकी देना पड़ा भारी, पड़ी बगावत की नींव

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 15 जून 2021। करीब छह महीने का वक्त जरूर लगा, मगर बिहार के सीएम नीतीश कुमार की लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) में चिराग पासवान को अलग-थलग करने की योजना परवान चढ़ गई। दरअसल पार्टी में बगावत की नींव बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान […]

You May Like

सोशल मीडिया की ताकत से दुनिया तक पहुंचेगी धमतरी की खूबसूरती....|....छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए सकारात्मक पहल....|....आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं....|....धमतरी: शराब पीकर स्कूल पहुंचा शिक्षक....|....प्रेस क्लब का वाचनालय बना छात्रों की उम्मीद का केंद्र, हौसला बढ़ाने पहुंचे कलेक्टर....|.... हॉस्टल की समस्याओं को लेकर 20 किमी पैदल चलीं 100 से ज्यादा छात्राएं....|.... नहाते समय बना ली महिला की वीडियो....|....लक्कड़ बाजार में तहबाजारियों की वापसी से भड़के व्यापारी....|....250 वर्ष पुराना है मस्जिद के नीचे मिला कुआं!....|....'चिप से शिप तक भारत निर्माण की गाथा लिख रहा'