पीएम मोदी बोले- विज्ञान की शक्ति से पृथ्वी को बेहतर बना रहे भारतीय युवा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 15 जनवरी 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्साह से भरा है। उन्होंने कहा कि देश के युवा अपने ग्रह को बेहतर बनाने के लिए विज्ञान की शक्ति का लाभ उठा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने यहां अमेरिकी शिक्षाविद और उद्यमी विवेक वाधवा से मुलाकात के बाद यह बात कही। वाधवा ने प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद ट्वीट कर कहा कि दुनिया के सबसे प्रतिभाशाली नेताओं में एक पीएम मोदी के साथ अद्भुत बैठक हुई। भारत और दुनिया के लोगों के प्रति उनके समर्पण और विज्ञान और प्रौद्योगिकी की समझ से अभिभूत हूं।

उन्होंने कहा कि मोदी के साथ बैठक में उन्होंने इस बात पर चर्चा की कि कैसे भारत कैंसर के इलाज और कृषि को रूपांतरित करने में दुनिया का नेतृत्व करेगा। मोदी ने वाधवा के ट्वीट को टैग करते हुए ट्विटर पर कहा, आपसे मिलकर और विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी में आकर्षक नवाचारों पर चर्चा कर प्रसन्नता हुई। भारत, जैसा कि आप जानते हैं, इन क्षेत्रों में उत्साह से भरा हुआ है। हमारे युवा हमारे ग्रह को बेहतर बनाने के लिए विज्ञान की शक्ति का लाभ उठा रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

जयशंकर ने चीन-पाक को दिया सख्त संदेश, कहा- कोरोना के बावजूद हमारी जवाबी प्रतिक्रिया मजबूत और दृढ़

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 15 जनवरी 2023। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने एक बार फिर चीन पर निशाना साधा। उन्होंने दो टूक कहा कि चीन उत्तरी सीमाओं पर बड़े पैमाने पर बलों को लाकर हमारी सीमाओं का उल्लंघन कर रहा है। वह यथास्थिति को बदलने का प्रयास […]

You May Like

मोहम्मद बिन सलमान चाहते थे अमेरिका करे हूतियों पर हमला....|....विनोद साहनी हत्याकांड: हत्यारों को फांसी देने की मांग....|....शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल....|....'छात्रों की गूंज': राहुल गांधी ने लिखा 19 को इंदौर में रहूंगा....|....6 साल की मासूम से हैवानियत, कार में बंद कर ली थी जान....|....किराए के बैंक खातों से 95 लाख का साइबर फ्रॉड....|....तहसीलदार की कुर्सी के ठीक ऊपर भरभराकर गिरी छत....|....बैंक हड़ताल: शाखाओं पर सेवाएं ठप, ग्राहकों की बढ़ी परेशानी....|....जेल में बिगड़ी मादुरो की पत्नी की सेहत....|....जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय