गोदरेज फूड ट्रेंड्रस रिपोर्ट 2023 रिलीज की गई2023 में भारतीय खान-पान और व्यंजनों की विविधता इस साल दुनियाभर का ध्यान खीचेंगी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई, 26 अप्रैल, 2023। भारत ने दुनिया भर में प्रभावशाली स्थिति हासिल कर ली है और हर किसी के लिए  अनुकरण करने योग्य मिसाल बनता जा रहा है। चाहे वह जी-20 शिखर सम्मेलन हो, तेजी से उभरती हुई अर्थव्यवस्था की क्षमता हो, जलवायु परिवर्तन की समस्या के समाधान के लिए चलाए गए वैश्विक कार्यक्रम हो या 2023 को इंटरनेशनल मिलेट ईयर घोषित किया जाना हो। गोदरेज फूड ट्रेंड्स रिपोर्ट के छठे संस्करण के अनुसार भारत 2023 में एटलस ऑफ फूड के रूप में पहचाने जाने के लिए तैयार है। दुनिया भर के लोगों में तरह-तरह के स्वादिष्ट भारतीय व्यंजनों की विस्तृत रेंज के प्रति आकर्षण बढ़ रहा है। द गोदरेज फूड ट्रेंड्स 2023-इंडिया – एन एटलस ऑफ फ्लेवर्स का छठा संस्करण गोदरेज इंडस्ट्रीज लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक और चीफ ब्रैंड ऑफिसर तान्या दुबाश ने भारतीय व्यंजनों की दुनिया के विशेषज्ञों की मौजूदगी में रिलीज किया।  

गोदरेज फूड ट्रेंड्स रिपोर्ट 2023 में 350 से अधिक थॉट लीडर्स एक साथ आए हैं जिनमें सेलिब्रिटी शेफ, होम शेफ, प्रोफेशनल शेफ, फूड ब्लॉगर, हेल्‍थ प्रोफेशनल, मीडिया कर्मी, मिक्सोलॉजिस्ट, न्यूट्रिशनिस्ट, रेस्तरां मालिक, वाइन वेटर्स, किसानों समेत पाक क्षेत्र के अन्य दिग्गजों के विचार पेश किए गए हैं, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र की विशेषज्ञता के बारे में विस्तार से बताया है।  दुनिया ने सदियों से भारतीय खानपान को निश्चित सांचे में ढालकर देखा है। भारतीय व्यंजनों के बारे में एक निश्चित धारणा पिछले दशक में इस बढ़ते अहसास के साथ दूर होती गई कि सांस्कृतिक रूप से भारत एक देश से अधिक महाद्वीप है। भारत में जितनी तरह की भाषाएं और बोलियां हैं, उतनी ही तरह के व्यंजन भी हैं। भारत में लोग नए-नए जायके की खोज करते रहते हैं, जिससे उन्हें स्वाद का रोमांचक अहसास होता रहे। महामारी के बाद लोग यह भी जान चुके हैं कि भारतीय भोजन तरह-तरह के जटिल घटकों से बना होता है, जो एक साथ मिलकर अच्छी सेहत और रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रदान करते हैं। यह सब गोदरेज फूड्स ट्रेंड्स रिपोर्ट में हैं। रिपोर्ट में पैनल ने यह भविष्यवाणी की है कि 2023 में भारतीय खान-पान की विविधता और तरह-तरह के हैरत में डाल देने वाली सामग्री से बने पकवानों में दुनिया भर के लोगों की अभूतपूर्व ढंग से दिलचस्पी बढ़ेगी।  

Leave a Reply

Next Post

सुनील गावस्कर ने फाइनल के लिए चुनी भारतीय टीम की प्लेइंग-11, बताया क्यों हुआ अजिंक्य रहाणे का चयन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 26 अप्रैल 2023। आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए भारतीय टीम की घोषणा हो चुकी है। टीम इंडिया में लंबे समय बाद अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे की वापसी हुई। वह चर्चा के केंद्र में बने हुए हैं। रणजी ट्रॉफी के बाद आईपीएल […]

You May Like

मिल के पीछे झाड़ियों में मिली महिला की लाश....|....होटल में चाय पी रहे भाजपा नेता पर पुराने दोस्त ने पीछे से किया चाकू से हमला, वारदात के बाद फरार....|....भोपाल में स्वाइन फ्लू की रफ्तार तेज....|....गरबा पंडालों में पंचगव्य पीने के बाद प्रवेश....|....पाइपलाइन टूटने से कमला मार्केट की दुकानों में घुसा पानी....|....पाकिस्तान के नए टेस्ट कोच बनेंगे माइक हेसन....|....हिंदी सरल, सुगम और सुबोध भाषा है : बिरंची दास....|....भारत पर हमले की फिराक में था ओसामा!....|....नृपेंद्र नाथ एसईसीएल निदेशक (तकनीकी) – योजना/परियोजना ) अतिरिक्त प्रभार ने किया पदभार ग्रहण....|....रूस की रिफाइनरियों पर यूक्रेनी हमलों का असर