‘भारत की गरिमा का अपमान’, अमेरिका द्वारा अवैध भारतीयों के निर्वासन के तरीके पर बोले शशि थरूर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 06 फरवरी 2025। अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे भारतीय के निर्वासन को लेकर देशभर में चर्चा हो रही है। इसी बीच गुरुवार को कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे भारत का अपमान बताते हुए कहा कि जिस तरह से अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को निर्वासित किया गया है, वह भारत और भारतीयों की गरिमा का अपमान है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को अमेरिका को एक संदेश जारी करने की जरूरत है, जिससे यह साफ की हो कि उसे अपमानजनक तरीके से ऐसा करने का कोई अधिकार नहीं है।

बता दें कि बुधवार को 104 अवैध भारतीय अप्रवासियों को लेकर अमेरिकी सैन्य विमान अमृतसर पहुंचा। अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई के तहत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड टंप के द्वारा निर्वासित भारतीय का ये पहला खेफ था। इस खेप में आने वाले निर्वासितों ने ये दावा किया कि पूरी यात्रा के दौरान उसके हाथ और पैर दोनों को बांधा दिया गया था, जो कि अमृतसर पहुंचने के बाद खोला गया। 

भेजने के तरीके पर भड़के थरूर
इस मामले पर तिरुवनंतपुरम के सांसद शशि थरूर ने कहा कि हमें इस तरीके से विरोध करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अमेरिका को यह अधिकार है कि वह अवैध अप्रवासियों को अपने देश से निकाल सके, लेकिन भारतीय नागरिकों को इस तरह से सैन्य विमान में हथकड़ी लगाकर भेजना भारत की अस्मिता और गरिमा का अपमान है। उन्होंने कहा कि आप लोगों को नागरिक विमान में भेजे और सामान्य रूप से भेजे, हम उन्हें स्वीकार करेंगे यदि वे हमारे नागरिक हैं लेकिन आप ऐसा नहीं कर सकते।

केंद्र से की कार्रवाई करने की मांग
साथ ही कांग्रेस सांसद ने इस मुद्दे पर एक उदाहरण दिया कि कोलंबिया ने भी इस तरह के मामलों में नागरिक विमान से संदिग्ध अप्रवासियों को भेजने का विरोध किया था। थरूर ने आगे कहा कि हमें इस तरह के अपमानजनक तरीके से अप्रवासियों को भेजने की अनुमति नहीं देनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार को इस मामले में कार्रवाई करनी चाहिए ताकि यह दोबारा न हो और इस निंदनीय व्यवहार के लिए स्पष्टीकरण मांगना चाहिए।

Leave a Reply

Next Post

'अवैध अप्रवासियों का डिपोर्टेशन कोई नया नहीं', राज्यसभा में बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 06 फरवरी 2025। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राज्यसभा में अमेरिकी सरकार द्वारा भारतीयों के डिपोर्टेशन पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया संयुक्त राष्ट्र की संधि के तहत की जा रही है, जिसका उद्देश्य लीगल माइग्रेशन को बढ़ावा देना और अवैध माइग्रेशन को […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार