केन्द्र सरकार की नई गाइडलाईन के अनुसार कोवीशील्ड वैक्सीन की दूसरी डोज अब 4 की बजाय 8 हफ्ते बाद लगेगी

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 22 मार्च 2021। खतरनाक कोरोना वायरस को खत्म करने के लिए देश में टीकाकरण का दौर लगातार जारी है। इसी क्रम में सोमवार को भारत सरकार ने कोविशील्ड वैक्सीन की खुराक को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिसके तहत अब दूसरी खुराक 28 दिन की जगह 56 दिन के बाद दी जाएगी।

विशेषज्ञों की रिपोर्ट के आधार पर लिया गया फैसला
केंद्र  ने यह जानकारी दी है कि राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह और विशेषज्ञों की ताजा समीक्षा के बाद यह फैसला लिया गया कि दोनों खुराक के बीच समय अंतराल 4-6 सप्ताह की जगह 4-8 सप्ताह तक की होनी चाहिए।  

कोवाक्सिन पर यह नियम नहीं होगा लागू
बता दें कि राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह ने कहा है कि यह नियम कोवाक्सिन टीकाकरण के लिए नहीं है। कोवाक्सिन की दोनों खुराक के बीच फिलहाल 4-6 सप्ताह का ही अंतर रहेगा।

सीरम इंस्टीट्यूट में हो रहा है कोविशील्ड वैक्सीन का निर्माण 
आपको बता दें कि कोविशील्ड टीका को पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा तैयार किया जा रहा है। फिलहाल भारत में अभी सबसे अधिक उपयोग इसी वैक्सीन का हो रहा है।  

देश में चार करोड़ से अधिक खुराक दी गई है
आंकड़ों के मुताबिक, अभी तक देश में कोरोना वैक्सीन की 3.55 करोड़ पहली डोज़ दी गई हैं जबकि करीब 75 लाख दूसरी डोज़ दी जा चुकी हैं। 

Leave a Reply

Next Post

सर्वे रिपोर्ट : दिल्ली में लॉकडाउन के बाद बेरोजगारी दर बढ़कर 25.8 फीसदी, 89 प्रतिशत लोगों को रोजगाार की तलाश

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 22 मार्च 2021। कोरोना महामारी के दौरान लगे लॉकडाउन से अकेले दिल्ली में 17.4 फीसदी बेरोजगार बढ़ गए है। कोरोना से पहले जनवरी-फरवरी 2020 में जहां 11.1 फीसदी लोग बेरोजगार थे, वही लॉकडाउन के बाद बेरोजगारी की दर बढ़कर 25.8 फीसदी हो गई है। […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल