भारत ने म्यांमार के 184 सैनिकों को वापस भेजा, अराकन सेना से बचने के लिए मिजोरम में किया था प्रवेश

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

आइजोल 23 जनवरी 2024। भारत ने पिछले हफ्ते एक जातीय विद्रोह समूह के साथ मुठभेड़ के बाद मिजोरम आए म्यांमार के 184 सैनिकों को वापस उनके देश भेज दिया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। असम राइफल्स के अधिकारी के अनुसार कुल  276 सैनिक मिजोरम आए थे, उनमें से 184 सैनिकों को वापस भेज दिया गया है। 

भारत ने भेजा म्यांमार सैनिकों को उनके देश वापस
असम राइफल्स की एक अधिकारी ने बताया कि 184 सैनिकों को मिजोरम के लेंगपुई हवाईअड्डे से पड़ोसी देश के राखीन राज्य में सिटवे तक म्यांमार वायु सेना के विमानों पर भेजा गया था। उन्होंने आगे कहा कि बाकी के 92 सैनिकों को मंगलवार को भेज दिया जाएगा। बता दें कि 17 जनवरी को हथियारों और गोला-बारूद से लैस म्यांमार के सैनिक दक्षिणी मिजोरम के लॉन्ग्टलाई जिले में घुस आए थे। भारत-म्यांमार-बांग्लादेश ट्राइजंक्शन पर बांडुकबंगा गांव में घुसे तमाम सैनिक असम राइफल्स के पास पहुंचे। अराकन सैनिकों द्वारा उनके कैंप पर कब्जा करने के बाद वे भाग कर मिजोरम की तरफ आ गए। सैनिकों को पर्व में असम राइफल्स कैंप लाया गया और बाद में उनमें से अधिकांश को लुंग्लेई में स्थानांतरित कर दिया गया था। अधिकारी ने बताया कि सैनिकों को असम राइफल्स की देखरेख में रखा गया है। 276 सैनिकों को शनिवार और रविवार को आइजोल लाया गया था। 

अबतक 635 सैनिक आ चुके हैं भारत
म्यांमार सैनिकों के समूह में 36 अधिकारी वर्ग और 240 निचले स्तर के कार्मिक शामिल हैं। अबतक म्यांमार के 635 सैनिक भागकर मिजोरम आ चुके हैं। उनमें से 359 सैनिकों को उनके देश वापस भेज दिया गया है। पिछले साल नवंबर में म्यांमार के 104 सैनिकों को भारतीय वायु सेना के हेलिकॉप्टरों से मिजोरम के विभिन्न इलाकों से उठाकर मणिपुर के मोरेह भेजा गया था। वहां से उन्हें उनके देश वापस भेज दिया गया था। इस महीने 255 सैनिकों को लेंगपुई एयरपोर्ट से म्यांमार भेजा गया है। 

Leave a Reply

Next Post

बीएसएफ का अधिकार क्षेत्र बढ़ाने की वैधता जांचेगा सुप्रीम कोर्ट, कई कानूनी सवालों पर निर्णय भी लेगा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 23 जनवरी 2024। सुप्रीम कोर्ट सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अधिकार क्षेत्र का दायरा बढ़ाने वाली केंद्र सरकार की अधिसूचना की वैधता जांचने पर सहमत हो गया है। केंद्र ने 2021 की इस अधिसूचना में बीएसएफ के तलाशी लेने, जब्ती व गिरफ्तारी करने […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक