रेलवे ने आज निरस्त कीं 279 ट्रेनें, 100 से ज्यादा उड़ानों पर भी असर, कोहरे में जकड़ा उत्तर भारत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 28 दिसंबर 2022। उत्तर भारत के कई राज्यों में कोहरे के कारण रेल व हवाई यातायात पर असर पड़ा है। दृश्यता कमजोर होने से रेलवे ने आज 279 ट्रेनें निरस्त कर दी हैं, जबकि 100 से ज्यादा उड़ाने लेट होने की खबर है। दिल्ली एनसीआर, उत्तराखंड, यूपी, बिहार, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान में इन दिनों शीतलहर चल रही है। तापमान तेजी से लुढ़क गया और घना कोहरा छाया हुआ है। घने कोहरे के कारण मंगलवार को राजधानी दिल्ली में कई जगहों पर दृश्यता 50 मीटर तक रह गई। इससे दिल्ली आने-जाने वाली 15 ट्रेनें देर से चलीं, जबकि दो के टाइम में बदलाव करना पड़ा। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कोहरे व कम दृश्यता के कारण करीब 100 उड़ानों पर असर पड़ा। दो विमानों को जयपुर भेजा गया। हवाई अड्डा अधिकारियों के अनुसार मंगलवार तड़के स्पाइसजेट और इंडिगो की दो उड़ानों को जयपुर भेजा गया। इस सीजन में पहली बार उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा। 

लेकिन न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि, हवा के मंद पड़ने और चटख धूप के चलते राजधानीवासियों और आसपास के इलाकों में रहने वालों को भीषण सर्दी से कुछ राहत मिली है। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, अधिकतम तापमान भी 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहा। सोमवार को न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिल्ली में सोमवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा।

कड़ाके की ठंड व कोहरे का दौर
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान और दिल्ली में कड़ाके की ठंड जारी रहेगी। इन इलाकों में कहीं घना तो कहीं बहुत घना कोहरा भी छाया रहेगा। उसके बाद शीतलहर से कुछ राहत मिल सकती है और कोहर में भी कुछ कमी आने की उम्मीद है। दिल्ली की सुबह आज भी बेहद सर्द है। राजधानी में भीषण शीत लहर की स्थिति बनी हुई है।  राष्ट्रीय राजधानी समेत उत्तर भारत के अधिकांश शहर मंगलवार को भी पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं से कांपते रहे। दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश अगले 24 घंटे तक शीतलहर और घने कोहरे की चपेट में रहेंगे। इसके बाद एक-दो दिन थोड़ी राहत की उम्मीद है। हालांकि, नए साल का आगाज भीषण सर्दी से होने के आसार हैं।

कल यहां बर्फबारी का अनुमान
पश्चिमी विक्षोभ के चलते 29 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर, लेह और हिमाचल में बर्फबारी होने की संभावना है। उत्तर पंजाब में कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी हो सकती है। तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके चलते लोगों को 31 दिसंबर और 1 जनवरी को एक बार फिर भीषण शीतलहर का सामना करना पड़ेगा। 

राजस्थान के कई इलाकों में भीषण ठंड 
चुरू, सीकर, पिलानी, नागौर समेत राजस्थान के कई इलाकों में मंगलवार को भी भीषण सर्दी रही। हालांकि, चुरू में तापमान कुछ बढ़के 0.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा, सोमवार को तापमान शून्य डिग्री था। सीकर में 1.5. पिलानी में 1.9 और नागौर में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Next Post

खरगे बोले- राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से करोड़ों कार्यकर्ताओं को संजीवनी मिली

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 28 दिसंबर 2022। देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस आज 138 वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस का मुख्यालय आकर्षक ढंग से सजाया गया है। इस मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एआईसीसी […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं