विराट से पंगा नवीन उल हक को पड़ा महंगा, मुंबई ने किया ट्रोल, लखनऊ सुपर जाएंट्स ने भी ‘मैंगो’ शब्द को म्यूट किया

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 25 मई 2023। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और लखनऊ सुपर जाएंट्स के तेज गेंदबाज नवीन उल हक के बीच आईपीएल के एक मुकाबले के दौरान हुआ विवाद अभी भी चर्चा का विषय बना हुआ है। इस विवाद के बाद दोनों ही खिलाड़ियों द्वारा शेयर किए गए ट्वीट या तस्वीरों पर प्रशंसक चुटकी लेते हुए उस घटना को जोड़ देते हैं।  हाल ही में नवीन उल हक ने फलों का राजा आम को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी। उन्होंने आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए ग्रुप मुकाबले के दौरान टीवी स्क्रीन के सामने आम रखे जाने की तस्वीरें शेयर की थी। 

एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस के हाथों 81 रनों से हार का सामना करने के बाद प्रशंसक नवीन को उन्हीं की पोस्ट को लेकर ट्रोल कर रहे हैं। ट्रोल करने में मुंबई के कुछ खिलाड़ी भी शामिल हैं।  एलिमिनटर मुकाबले में नवीन उल हक ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की थी। कप्तान रोहित शर्मा, कैमरन ग्रीन, तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव का विकेट भी नवीन ने ही लिए थे। नवीन की इसी गेंदबाजी ने मुंबई इंडियंस को 200 का आंकड़ा छूने से पहले ही रोक दिया था। हालांकि मुंबई इंडियंस के 183 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ की पूरी टीम 101 रनों पर ही सिमट गई थी। इस हार के साथ लखनऊ का फाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया। 

लखनऊ सुपर जाएंट्स के इस हार के बाद मुंबई इंडियंस के तीन खिलाड़ी संदीप वॉरियर, विष्णु विनोद और कुमार कार्तिकेय ने सोशल मीडिया पर आम की तस्वीरों के साथ गांधी जी के तीन बंदर यानी की बुरा मत बोलो, बुरा मत सुनो और बुरा मत कहो वाले पोज को सोशल मीडिया पर शेयर किया। उनके इन तस्वीरों को देखते हुए प्रशंसक नवीन को लगातार ट्रोल कर रहे हैं।  

लखनऊ ने ‘मैंगो’ को म्यूट किया

इतना ही नहीं ट्विटर पर ‘मैंगो’ शब्द इतना वायरल हुआ कि ट्रेंड करने लगा। हालांकि, मुंबई इंडियंस के खिलाफ लखनऊ की हार के बाद खुद लखनऊ सुपर जाएंट्स ने नवीन के मजे लिए हैं। एलएसजी को “मैंगो”, ”मैंगोज”, “स्वीट” और “आम” शब्दों को म्यूट करने के लिए मजबूर होना पड़ा। ऐसा करने पर फैंस ने कयास लगा लिया कि ये पोस्ट नवीन के मैंगो वाले पोस्ट से जुड़ी हुई है। एलएसजी ने पोस्ट को कैप्शन दिया- हमारे हित में जारी। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर भी नवीन का खूब मजाक उड़ाया है। जब कोई किसी शब्द को म्यूट करता है तो उस शब्द के ट्वीट होने पर उसके नोटिफिकेशन नहीं मिलते। लखनऊ की हार पर नवीन का वायरल होना तय था। ऐसे में लखनऊ ने मैंगो को म्यूट कर लिया।

Leave a Reply

Next Post

मलयालम निर्देशक रोशन एंड्रयूज की फिल्म में एक्शन का तड़का लगाएंगे शाहिद

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 25 मई 2023। शाहिद कपूर इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। हाल ही में उनकी फिल्म ब्लडी डैडी का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इस फिल्म में वह जबर्दस्त एक्शन अवतार में मार-काट करते नजर आए हैं। लोगों को इस फिल्म का ट्रेलर खूब पसंद […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर