प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के 400 से अधिक पदों पर होगी भर्ती

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

 देहरादून, 25 अक्टूबर 2026।  प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के 400 से अधिक खाली पदों पर भर्ती होगी। शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने शासकीय आवास पर हुई विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को इसके लिए प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। शिक्षा मंत्री ने कहा, राजकीय इंटर काॅलेजों में प्रधानाचार्यों के खाली पदों को भी पदोन्नति से भरा जाए।

शिक्षा मंत्री ने कहा, कई विद्यालयों में छात्र संख्या कम है लेकिन वहां जरूरत से ज्यादा शिक्षक तैनात हैं। ऐसे में इन विद्यालयों के शिक्षकों को उन स्कूलों में भेजा जाए जहां छात्र संख्या अधिक है। बैठक में डाॅ. रावत ने राजकीय इंटर काॅलेजों में प्रधानाचार्यों के रिक्त पदों पर पदोन्नति प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि रिक्त पदों पर प्रधानाचार्यों की शीघ्र तैनाती की जा सके। जिससे विद्यालयों में शैक्षणिक व प्रशासनिक गतिविधियों को और अधिक सुदृढ़ हो सकेगी।

इसके अलावा डाॅ. रावत ने विभागीय विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को भूमि-पूजन, शिलान्यास, उद्घाटन व लोकार्पण करने के निर्देश दिए। बैठक में सचिव शिक्षा ज्योति यादव, अपर सचिव नमामि बंसल, महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा आकांक्षा कोण्डे, निदेशक एससीईआरटी वंदना गर्ब्याल, निदेशक माध्यमिक शिक्षा विनोद कुमार सिमल्टी, निदेशक प्राथमिक शिक्षा केएस. रावत, उप निदेशक जेपी. काला सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

खेल मैदान के निर्माण के लिए खेल विभाग के साथ होगा एमओयू
शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने कहा, प्रदेश के प्रत्येक जिले एवं ब्लाॅक स्तर पर एक-एक विद्यालय में खेल मैदान का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए भूमि शिक्षा विभाग अपने विद्यालय परिसरों में उपलब्ध कराएगा। इस संबंध में शीघ्र खेल एवं युवा कल्याण विभाग के साथ एक एमओयू किया जाएगा। जिसकी एसओपी तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Next Post

13,500 फीट पर बदला मणिमहेश का नजारा, डल झील जमने लगी

शेयर करेरास्ता भी बर्फ से ढका; श्रद्धालुओं की राह कठिन इंडिया रिपोर्टर लाइव भरमौर (चंबा), 25 अक्टूबर 2026। समुद्र तल से करीब 13,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित पवित्र मणिमहेश डल झील जमने लगी है। झील का बड़ा हिस्सा जम चुका है, जबकि किनारे स्थित चतुर्मुखी शिवलिंग पर करीब छह […]

You May Like

कोरिया में 600 बोरी अमानक खाद की आपूर्ति....|....जैसलमेर को मिली हवाई कनेक्टिविटी की सौगात....|....इंदौर: दिन में तापमान सामान्य से ज्यादा, रात में बढ़ी ठंडक....|....भोपाल से होगी प्रदेश की 15 हजार बसों की निगरानी....|....13,500 फीट पर बदला मणिमहेश का नजारा, डल झील जमने लगी....|.... प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के 400 से अधिक पदों पर होगी भर्ती....|....गणित और अंग्रेजी के सवाल देखकर खिले अभ्यर्थियों के चेहरे....|....सीएम योगी बोले- देश को अराजकता और अलगाववाद की भट्टी में झोंकने का रचा जा रहा षड्यंत्र....|....बायर्न म्यूनिख के मैनेजर विंसेंट कॉम्पनी हुए बेहोश....|....शेफ दामोदरन का हुआ निधन, 72 की उम्र में ली आखिरी सांस