13,500 फीट पर बदला मणिमहेश का नजारा, डल झील जमने लगी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भरमौर (चंबा), 25 अक्टूबर 2026। समुद्र तल से करीब 13,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित पवित्र मणिमहेश डल झील जमने लगी है। झील का बड़ा हिस्सा जम चुका है, जबकि किनारे स्थित चतुर्मुखी शिवलिंग पर करीब छह इंच बर्फ जम गई है। ऊंचाई वाले क्षेत्र में मौसम में बदलाव और तापमान में गिरावट के बीच कैलाश यात्रा का मार्ग भी चुनौतीपूर्ण हो गया है।

शुक्रवार को डल झील पहुंचे संवाद न्यूज एजेंसी के प्रतिनिधि ने वहां बर्फ से ढके शिवलिंग और जमती झील का नजारा देखा। इस बार यात्रा के दौरान क्षेत्र में पांच से छह बार बर्फबारी हो चुकी है। ग्लेशियर पॉइंट से डल झील तक करीब दो किलोमीटर रास्ता बर्फ से ढका हुआ है। श्रद्धालुओं को इस हिस्से में बर्फ पर पैदल चलकर आगे बढ़ना पड़ रहा है। फिसलन, कड़ाके की ठंड और मौसम में अचानक बदलाव से यात्रा के दौरान मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

बर्फ के बीच भी दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु
कठिन परिस्थितियों के बावजूद श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन के लिए मणिमहेश पहुंच रहे हैं। हड़सर से डल झील तक करीब 13 किलोमीटर लंबे पैदल मार्ग पर धन्छौ में दो अस्थायी दुकानें अभी भी खुली हैं। इनके दीपावली के बाद तक खुले रहने की संभावना जताई गई है। हालांकि, ऊंचाई वाले क्षेत्र में मौसम तेजी से बदल सकता है। ऐसे में बर्फ से ढके रास्तों पर आगे बढ़ना जोखिम भरा हो सकता है। श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।

राधाष्टमी के बाद यात्रा में सावधानी जरूरी
राधाष्टमी के बाद मणिमहेश यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। इस अवधि में बर्फबारी, फिसलन और गिरते तापमान के कारण यात्रा जोखिम भरी हो सकती है। श्रद्धालुओं को निकलने से पहले मौसम की स्थिति और प्रशासन के निर्देशों की जानकारी लेनी चाहिए। आस्था के साथ सुरक्षा को प्राथमिकता देना जरूरी है। बर्फ से ढके रास्ते पर परिस्थितियों का आकलन किए बिना आगे बढ़ने से बचना चाहिए।

Leave a Reply

Next Post

भोपाल से होगी प्रदेश की 15 हजार बसों की निगरानी

शेयर करेसात शहरों में बनेंगे परिवहन कंट्रोल सेंटर इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल, 25 अक्टूबर 2026।  मध्यप्रदेश में शहरों के साथ एक जिले से दूसरे जिले और दूसरे राज्यों तक बसों के संचालन को एक व्यवस्था के तहत लाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के लिए भोपाल में मुख्य […]

You May Like

शराब में सुहागा मिलाकर किया बसपा पार्षद समेत दो का कत्ल....|....कोरिया में 600 बोरी अमानक खाद की आपूर्ति....|....जैसलमेर को मिली हवाई कनेक्टिविटी की सौगात....|....इंदौर: दिन में तापमान सामान्य से ज्यादा, रात में बढ़ी ठंडक....|....भोपाल से होगी प्रदेश की 15 हजार बसों की निगरानी....|....13,500 फीट पर बदला मणिमहेश का नजारा, डल झील जमने लगी....|.... प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के 400 से अधिक पदों पर होगी भर्ती....|....गणित और अंग्रेजी के सवाल देखकर खिले अभ्यर्थियों के चेहरे....|....सीएम योगी बोले- देश को अराजकता और अलगाववाद की भट्टी में झोंकने का रचा जा रहा षड्यंत्र....|....बायर्न म्यूनिख के मैनेजर विंसेंट कॉम्पनी हुए बेहोश