जम्मू-कश्मीर विधानसभा का बजट सत्र शुरू, एलजी मनोज सिन्हा ने उपलब्धियों और भविष्य की दिशा पर दिया जोर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जम्मू-कश्मीर 02 फरवरी 2026। जम्मू-कश्मीर विधानसभा का बजट सत्र सोमवार को शुरू हुआ। सत्र के उद्घाटन पर सदन को संबोधित करते हुए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि यह बजट सत्र विशेष महत्व रखता है, क्योंकि यह अब तक की प्रगति की समीक्षा करने, उपलब्धियों पर चर्चा करने और भविष्य की प्राथमिकताओं को तय करने का अवसर प्रदान करता है। उपराज्यपाल ने कहा कि यह सत्र सभी हितधारकों के लिए जम्मू-कश्मीर के समग्र विकास के लिए एक स्पष्ट रोडमैप तैयार करने का मंच है। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए सामूहिक संकल्प को और मजबूत करती है।

एलजी सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर के परिवर्तन में जनता के योगदान के लिए आभार व्यक्त किया और जनहित में काम करने के लिए प्रशासन की प्रतिबद्धता दोहराई। इस बीच विधानसभा सचिवालय ने उपराज्यपाल के अभिभाषण के दौरान सदन में गरिमा और मर्यादा बनाए रखने की अपील की है। उपराज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा 3, 4 और 5 फरवरी को होगी, जबकि 5 फरवरी को मुख्यमंत्री सदन में इसका जवाब देंगे।

वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जम्मू-कश्मीर का बजट 6 फरवरी को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश किया जाएगा। इसके बाद विभिन्न विभागों की अनुदान मांगों पर सदन में चर्चा की जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

मनरेगा परिवर्तनकारी कानून था, जी राम जी अधिनियम खामियों से भरा है: कांग्रेस

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 02 फरवरी 2026। कांग्रेस ने सोमवार को दावा किया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) एक परिवर्तनकारी कानून था, जबकि मोदी सरकार द्वारा लाया गया ‘विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम’ खामियों से भरा हुआ है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां