मणिपुर में वसूली के आरोप में दो उग्रवादी गिरफ्तार; इंफाल पूर्व में बंदूकधारियों के चार बंकर किए नष्ट

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंफाल 30 दिसंबर 2024। मणिपुर के इंफाल पश्चिम में प्रतिबंधित संगठन पीआरईपीएके के दो उग्रवादियों को जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उधर, सुरक्षा बलों ने मणिपुर के इंफाल पूर्व और कांगपोकपी जिलों में बंदूकधारियों के चार बंकरों को खत्म कर दिया। जबकि तीन पर कब्जा कर लिया। पुलिस ने बताया कि इंफाल पश्चिम से प्रतिबंधित संगठन पीआरईपीएके के दो उग्रवादी पकड़े गए। दोनों उग्रवादी लीशांगथेम नेपोलियन मीतेई (35) और थोकचोम अमुजाओ सिंह (33) हैं। इन्हें सांगईप्रौ ममांग लेइकाई इलाके से पकड़ा गया। दोनों के पास से तीन मोबाइल फोन और 12 डिमांड लेटर जब्त किए गए।

इसके अलावा सुरक्षा बलों ने चूराचांदपुर और तेंगनौपाल जिलों में तलाशी अभियान के दौरान हथियार और गोला-बारूद जब्त किया। चूराचांदपुर जिले के मुआलम गांव में एक इंसास राइफल, एक नौ एमएम पिस्तौल और एक सिंगल बैरल राइफल जब्त की गई। वहीं तेंगनौपाल के सैवोम गांव से एक .303 राइफल, एक 12 बोर की सिंगल बैरल बंदूक, सात विस्फोटक, पांच हथगोले और डेटोनेटर जब्त किए गए।

चार बंकरों को नष्ट किया और तीन पर कब्जा 
मणिपुर के इंफाल पूर्व और कांगपोकपी जिले में बंदूकधारियों के चार बंकरों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद नष्ट कर दिया। जबकि तीन पर कब्जा कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि बीते दिनों थमनापोकपी और सनसाबी गांवों की सीमा से लगे इलाकों में तलाशी अभियान चलाए गए। इस दौरान इन गांवों में हुई गोलीबारी में शामिल सभी हथियारबंद बदमाशों को बाहर निकाल दिया गया। साथ ही घाटी और प्रमुख पहाड़ी इलाकों में चार अवैध बंकरों को नष्ट कर दिया गया है। जबकि तीन अन्य बंकरों पर सुरक्षा बलों ने कब्जा कर लिया। इसके साथ ही सेना बीएसएफ और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने कांगपोकपी जिले के उयोक चिंग में तलाशी अभियान चलाया। शुक्रवार को थमनापोकपी और सनसाबी गांवों में किए गए हमलों में एक पुलिसकर्मी और एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए थे।

Leave a Reply

Next Post

अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान- ग्रंथियों और पुजारियों को प्रतिमाह दिए जाएंगे 18,000 रुपये

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 30 दिसंबर 2024। आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारों के ग्रंथियों को 18,000 रुपये मासिक भत्ता देने का वादा करते हुए सोमवार को घोषणा की कि अगर उनकी पार्टी दिल्ली में दोबारा सत्ता में आती है तो ‘पुजारी ग्रंथी […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग