यूपी में दो हफ्ते और बढ़ सकता है लॉकडाउन, सीएम योगी के साथ हुई बैठक में मंत्रियों ने दिया सुझाव

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव
लखनऊ। यूपी में 17 मई के बाद लॉकडाउन दो हफ्तों के लिए और बढ़ सकता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ हुई बैठक में अधिकतर मंत्रियों ने यह सुझाव दिया। साथ ही आर्थिक गतिविधियों पर भी ध्यान देने पर जोर दिया गया, ताकि लोगों को अधिकाधिक रोजगार मिल सके। 

मुख्यमंत्री ने भी कहा कि महामारी से निपटने के लिए सभी जरूरी कदम उठाते हुए आर्थिक गतिविधियों पर भी फोकस किया जाएगा। स्थानीय उद्यमों पर भी अधिकाधिक फोकस किया जाएगा, ताकि प्रदेश का प्रत्येक गांव और जिला आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ सके।
कोरोना संकट और लॉकडाउन को लेकर मुख्यमंत्री और मंत्रियों की बैठक करीब डेढ़ घंटे तक चली। इसमें मंत्रियों ने लॉकडाउन बढ़ाने के साथ आर्थिक गतिविधियों के लिए अधिक से अधिक अनुमति देने की बात कही। कोविड-19 प्रोटोकॉल के पालन के साथ शादी-ब्याह की अनुमति भी देने का सुझाव दिया। इस दौरान सीएम ने प्रभारी मंत्रियों से कहा कि वे अपने-अपने जिलों पर लगातार ध्यान दें। बाहर से आने वाले प्रवासी श्रमिकों पर निगरानी रखें। उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के साथ हल करवाने में मदद करें। सीएम ने कहा कि लॉकडाउन के तीसरे चरण की समाप्ति से पहले केंद्र को सुझाव देने हैं। इसलिए यह बैठक की जा रही है। लॉकडाउन का चौथा चरण लागू होता है, तो उसका क्या स्वरूप होगा, इस संबंध में विस्तृत सुझाव देने होंगे। भारत सरकार चाहती है कि लॉकडाउन के संबंध में राज्य सरकारें स्वयं निर्णय लें।

श्रमिकों में कई के संक्रमित होने की आशंका

मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 10 दिन बहुत चुनौतीपूर्ण होंगे। इस लिहाज से खास सतर्कता बरतने की जरूरत है। आने वाले श्रमिकों में से कई संक्रमित होंगे। उत्तर प्रदेश में प्रवासी श्रमिकों को भेजने का अन्य राज्य लगातार दबाव बना रहे हैं। दिल्ली से साढ़े चार लाख श्रमिक अभी और आने को आतुर हैं। अगर अगले 10 दिनों तक संक्रमण को नियंत्रित कर लिया जाए तो कोरोना उत्तर प्रदेश में नियंत्रित होगा। 

Leave a Reply

Next Post

इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी नाथ जायसवाल ने कई प्रदेश में श्रम कानुन को खत्म करने का किया कड़ा विरोध

शेयर करेइंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 13 मई 2020। कोरोना संकट में मजदूरों को शोषण का बहाना नहीं हो सकता श्रम कानून संशोधन से भड़के राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक अध्यक्ष स्वामी नाथ जायसवाल ने इंडिया रिपोर्टर लाइव से कहा कि 01 मई 1886 को अमेरिका में मजदूरों का एक बड़ा […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए