अभिनेत्री एकता जैन ने अनोखे अंदाज में मनाया अपना जन्मदिन 

Indiareporter Live
शेयर करे

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 16 जून 2025। टेलीविज़न, फिल्म और एंकरिंग की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुकीं अभिनेत्री, मॉडल और इंफ्लुएंसर एकता जैन ने अपने जन्मदिन के अवसर को समाज सेवा के रूप में मनाकर एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया।अपने जन्मदिन के मौके पर एकता जैन ने गोराई-3 के स्लम इलाके में जाकर बच्चों को नोटबुक्स, स्टेशनरी और अन्य शैक्षणिक सामग्री वितरित की, साथ ही महिलाओं को सैनिटरी पैड्स देकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास किया। टीवी सीरियल्स ‘शगुन’, ‘कहानी शांति की’, और कॉमेडी शो ‘गुस्ताख दिल’ से पहचान बना चुकी एकता जैन, बॉलीवुड फिल्मों जैसे ‘खाली बॉटल फुल बॉटल’, ‘शतरंज’, ‘तौबा तौबा’ में भी अभिनय कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने कई प्रतिष्ठित इवेंट्स और अवॉर्ड शोज में एंकरिंग कर दर्शकों का दिल जीता है।

इस खास मौके पर एकता जैन ने कहा, “खुशियाँ बाँटने से ही उनका असली अर्थ समझ आता है। जन्मदिन पर अगर हम किसी ज़रूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान ला सकें, तो यही सबसे बड़ा सेलिब्रेशन है। एकता जैन लंबे समय से सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय हैं -चाहे वो महिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता अभियान हों या बच्चों की शिक्षा से जुड़ी पहलें। इस नेक काम में डी.पी.पी. ट्रस्ट के ट्रस्टी हिमांशु झुनझुनवाला ने भी सहयोग दिया। एकता जैन ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि सिनेमा और टीवी की दुनिया की चकाचौंध में रहते हुए भी अगर दिल में संवेदना हो, तो हर खास दिन को समाज की सेवा के लिए समर्पित किया जा सकता है।

“जन्मदिन सिर्फ अपने लिए नहीं, दूसरों की ज़िंदगी में रोशनी लाने का माध्यम भी हो सकता है,”यह एकता जैन की सोच है, जो आज उन्हें एक कलाकार से कहीं बढ़कर बनाती है।

Leave a Reply

Next Post

कल्पतरु लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम 24 जून को खुलेगा

शेयर करे (अनिल बेदाग) इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 21 जून 2025। महाराष्ट्र के मुंबई महानगर क्षेत्र की एक प्रमुख रियल एस्टेट डेवलपर और एमएमआर के सभी माइक्रो-मार्केट्स में मौजूद कल्पतरु लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम मंगलवार, 24 जून, 2025 को खुलेगा। एंकर निवेशक बोली तिथि, बोली/इश्यू आरंभ तिथि से एक […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण