मतगणना के लिए रिटर्निग अफसरों को मिला प्रशिक्षण

Indiareporter Live
शेयर करे

निष्पक्ष एवं पारदर्शिता पूर्ण मतगणना करने कलेक्टर के निर्देश

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 22 नवम्बर 2023। विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद 3 दिसम्बर को आयोजित मतगणना की तैयारियां जिला प्रशासन द्वारा जोर-शोर से की जा रही है। मतगणना कार्य के लिए रिटर्निंग अफसरों और उनकी सहयोगी टीम को सिंचाई विभाग की प्राथना सभाकक्ष में आज चुनाव आयोग के मास्टर ट्रेनर्स द्वारा सघन रूप से प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें सैद्धांतिक नियम-कायदों के अलावा मतगणना कक्ष का मॉडल बनाकर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। राज्य में निर्वाचन आयोग के राष्ट्रीय स्तर के मास्टर ट्रेनर श्रीकांत वर्मा, उज्ज्वल पोरवाल एवं भूपेन्द्र सिंह द्वारा मतगणना कार्य की संपूर्ण पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी गई।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने भी प्रशिक्षण सत्र को सम्बोधित किया। उन्हाेंने भी निष्पक्ष एवं पारदर्शिता पूर्ण मतगणना के लिए उपयोगी टिप्स दिए। बिलासपुर सहित मुंगेली एवं जीपीएम जिले की 9 विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग अफसर एवं उनके सहयोगी अधिकारी कर्मचारी इस अवसर पर उपस्थित थे। राज्य निर्वाचन कार्यालय से पहुंचे मास्टर ट्रेनर्स द्वारा मतगणना के पूर्व की तैयारी, मानव संसाधन एवं अन्य जरूरी संसाधनों की व्यवस्था, डाक मतपत्र की गणना, इव्हीएम से मतगणना की व्यवस्था, मतगणना साफ्टवेयर, इण्डेक्स कार्ड भरने की व्यवस्था सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। मतगणना दिवस के दिन स्ट्रांग रूम और मतगणना कक्ष में अपेक्षित नियमों के पालन के बारे में बताया गया। डाक मतपत्र एवं कण्ट्रोल यूनिट के मतों की गणना की संपूर्ण प्रक्रिया को सरलता से समझाया गया। रिटर्निंग अफसरों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। नगर निगम आयुक्त कुणाल दुदावत, जिला पंचायत सीईओ अजय अग्रवाल, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवकुमार बनजी, राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर एमटी आलम सहित बिलासपुर, मुंगेली एवं जीपीएम जिले के रिटर्निंग अफसर, सहायक रिटर्निंग अफसर एवं सहयोगी अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

नौसेना के स्वदेशी पोत को बड़ी सफलता, पहले ही वार में मिसाइल नष्ट; समुद्र से पहली बार दागी गई ब्रह्मोस

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 22 नवंबर 2023। नौसेना ने एक बयान में कहा, भारतीय नौसेना के नवीनतम स्वदेशी मिसाइल विध्वंसक पोत- इम्फाल (यार्ड 12706) से निर्देशित प्रहार किया गया। समुद्र में अपनी पहली ब्रह्मोस फायरिंग में इम्फाल ने सटीक निशाना साधा। नौसेना की भाषा में इसे ‘बुल्स […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां