चीन और अमेरिका के बीच लंदन में वार्ता के बाद बनी सहमति; दोनों देश व्यापार विवाद सुलझाएंगे

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लंदन 11 जून 2025। अमेरिका और चीन के बीच लंबे समय से चल रहा व्यापार विवाद अब सुलह की राह पर बढ़ चला है। लंदन में दोनों देशों के बीच हुई व्यापार वार्ता के बाद संकेत मिले हैं कि दोनों देश समझौता करने पर सहमत हो गए हैं। चीनी मीडिया ने कहा कि अमेरिका और चीन व्यापार विवादों को सुलझाने के लिए समझौते को क्रियान्वित करने के लिए एक रूपरेखा पर सहमत हो गए हैं। मंगलवार को लंदन में दो दिनों की वार्ता के समापन के बाद यह खुलासा हुआ है। चीनी सरकारी समाचार एजेंसी के मुताबिक वाणिज्य उपमंत्री और चीन के अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रतिनिधि ली चेंगगांग ने कहा कि दोनों पक्ष मई में जेनेवा में हुई वार्ता में दोनों नेताओं के बीच बनी सहमति को क्रियान्वित करने के लिए एक रूपरेखा पर सहमत हो गए हैं।

ली और चीन के वाणिज्य मंत्री वांग वेंटाओ, उप प्रधानमंत्री हे लिफेंग के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे। उन्होंने बकिंघम पैलेस के पास 200 साल पुरानी हवेली लैंकेस्टर हाउस में अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक, ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट और व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर से मुलाकात की। मंगलवार को लुटनिक ने कहा था कि वार्ता अच्छी चल रही है तथा उन्हें उम्मीद है कि यह पूरे दिन जारी रहेगी। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले गुरुवार को चीनी नेता शी जिनपिंग से फोन पर लंबी बातचीत की और संबंधों को फिर से पटरी पर लाने की कोशिश शुरू हुई। ट्रंप ने अगले दिन सोशल मीडिया पर बताया कि सोमवार को लंदन में व्यापार वार्ता होगी। 

ट्रंप के बयान के बढ़ा विवाद
चीन और अमेरिका के बीच विवाद ट्रंप के बयान के बाद बढ़ा। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा था कि ‘बुरी खबर यह है कि चीन ने हमारे साथ अपने समझौते का पूरी तरह से उल्लंघन किया है, जो कुछ लोगों के लिए चौंकाने वाली बात नहीं है। अब ‘मिस्टर नाइस गाइ’ बनने की जरूरत नहीं है।’  ट्रंप ने ओवल ऑफिस में कहा कि वह चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बात करेंगे और कोशिश करेंगे कि कोई समाधान निकले। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के चीनी छात्रों के वीजा रद्द करने और कंप्यूटर चिप निर्यात नियंत्रण निर्देश जारी करने के फैसले पर चीन ने नाराजगी जाहिर की थी। 

अमेरिका-चीन ने टैरिफ को 90 दिनों के लिए घटाया था
उल्लेखनीय है कि हाल ही में अमेरिका और चीन के बीच जेनेवा में बैठक हुई थी। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे पर लगाए गए टैरिफ को 90 दिनों के लिए घटा दिया था। अमेरिका ने चीनी सामान पर टैरिफ को 145 प्रतिशत से घटाकर 30 प्रतिशत कर दिया था। वहीं, चीन ने भी अमेरिकी सामान पर अपने करों को 125 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत कर दिया था। 

Leave a Reply

Next Post

लॉस एंजिलिस हिंसा पर भड़के ट्रंप, बोले- हम इस शहर को आजाद कराकर रहेंगे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वॉशिंगटन 11 जून 2025। कैलिफोर्निया का लॉस एंजिलिस शहर इन दिनों हिंसा की चपेट में है। नेशनल गार्ड्स की तैनाती के बावजूद हिंसा काबू में नहीं आ रही है। मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति सेना की 250वें वर्षगांठ समारोह में शामिल हुए। इस दौरान राष्ट्रपति ट्रंप लॉस […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल