कजाखस्तान में 67 लोगों को ले जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 30 से ज्यादा की मौत; 28 को बचाया गया

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 25 दिसंबर 2024। कजाखस्तान के अक्तौ हवाई अड्डे के पास एक विमान हादसे का शिकार हो गया है। विमान में 62 यात्री और चालक दल के पांच सदस्य सवार थे। हादसे में अब तक 28 लोगों को बचा लिया गया है, जबकि 30 लोगों से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है। हालांकि, मृतकों की आधिकारिक संख्या अब तक सामने नहीं आई है, लेकिन हादसे का वीडियो देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि हताहतों की संख्या काफी अधिक होगी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, अक्तौ शहर में विमान लैंडिंग के वक्त क्रैश हो गया और आग के गोले में तब्दील हो गया। शुरुआती रिपोर्टों से पता चला है कि अजरबैजान एयरलाइंस का विमान अजरबैजान से रूस जा रहा था। इस बीच इसमें कुछ तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद विमान की ओर से अक्तौ हवाई अड्डे से आपातकालीन लैंडिंग की अनुमति मांगी गई। हालांकि, इस दौरान विमान क्रैश हो गया।

विमान में कुछ लोग जीवित बचे
इससे पहले समाचार एजेंसी ने मध्य एशियाई देश के आपातकालीन मंत्रालय के हवाले से बताया कि विमान में कुछ लोग जीवित बचे हैं। आपातकालीन सेवाएं मौके पर मौजूद हैं। वहीं, कजाखस्तान की मीडिया ने स्वास्थ्य मंत्री अकमारल अलनाजारोवा के हवाले से बताया था कि एक बच्चे समेत 12 यात्रियों को जीवित बचा लिया गया है। हमने विशेषज्ञों, ट्रॉमेटोलॉजिस्ट, न्यूरोसर्जन समेत तमाम बचाव दलों को मौके पर भेज दिया है। एयर एम्बुलेंस की व्यवस्था भी की गई है। हम मौके पर ही सहायता प्रदान करने की कोशिश कर रहे हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है।

कैसे हुआ हादसा?
दावा किया जा रहा है कि उड़ान भरने वाले एम्ब्रेयर 190 एएचवाई8243 विमान से एक पक्षी टकरा गया। इस वजह से विमान के पायलट ने आपातकालीन लैंडिंग के लिए अक्तौ एयरपोर्ट से संपर्क किया। हालांकि, इससे पहले कि विमान लैंड कर पाता, वह स्टीयरिंग फेल होने की वजह से क्रैश हो गया और उसमें धमाके के साथ आग लग गई। फिलहाल आग को बुझा लिया गया है।

Leave a Reply

Next Post

करीब आ रहे बांग्लादेश-पाकिस्तान; दोनों के कूटनीतिक-व्यापारिक रिश्ते भारत के लिए कितने चिंताजनक

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव ढाका 25 दिसंबर 2024। शेख हसीना के बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद से हटने के बाद से ही मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार मनमाने ढंग से शासन करने में जुटी है। कई अहम मुद्दों पर भारत को किनारे कर बांग्लादेश ने पाकिस्तान का साथ थामा है। […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल