चुनाव से पहले ममता का महिला सुरक्षा पर जोर, कोलकाता में पिंक बूथ और शाइनिंग पेट्रोलिंग टीमों का एलान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोलकाता 28 फरवरी 2026। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आगामी चुनाव से पहले महिलाओं की सुरक्षा मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कोलकाता पुलिस की दो नई पहलों की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि शहर के प्रमुख चौराहों पर ऑल-वुमन पिंक बूथ स्थापित किए जाएंगे, जो शाम से लेकर आधी रात तक संचालित रहेंगे। इन बूथों पर तैनात महिला पुलिसकर्मी सीधे तौर पर महिलाओं की सहायता और शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई कर सकेंगी। उन्होंने कहा कि इन पिंक बूथों के जरिए शहर की महिलाएं जरूरत पड़ने पर सीधे महिला अधिकारियों से संपर्क कर सकेंगी, जिससे सुरक्षा के प्रति भरोसा और बढ़ेगा।

शाइनिंग मोबाइल पेट्रोलिंग टीम क्या करेगी?

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने ‘शाइनिंग’ नाम से ऑल-वुमन मोबाइल पेट्रोलिंग टीमों की तैनाती की भी घोषणा की। ये टीमें रात 8 बजे से सुबह 2 बजे तक ईएम बाइपास और शहर की अन्य प्रमुख सड़कों पर गश्त करेंगी, जिनका इस्तेमाल बड़ी संख्या में कामकाजी महिलाएं रात के समय करती हैं।

ममता बनर्जी ने कहा कि कोलकाता वर्षों से देश का सबसे सुरक्षित शहर बना हुआ है और ये दो नई पहल महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था को और सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाएंगी। कोलकाता पुलिस के अधिकारियों द्वारा इन पहलों की तैनाती, संचालन और रणनीति से जुड़े विस्तृत दिशा-निर्देश जल्द साझा किए जाने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Next Post

मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता: प्रतिबंधित संगठन के 4 उग्रवादी गिरफ्तार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इंफाल 28 फरवरी 2026। मणिपुर के विभिन्न जिलों से सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित संगठन प्रीपैक (पीआरओ) से जुड़े चार उग्रवादियों को जबरन वसूली की गतिविधियों में कथित संलिप्तता में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को एक बयान में यह जानकारी दी। बयान के अनुसार, […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग