जेट एयरवेज- पूर्व मालिक नरेश गोयल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने हिरासत में लिया, घर पर छापा

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव 
मुंबई । जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल को घंटों पूछताछ के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार रात उन्हें हिसासत में ले लिया। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) के एक मामले में जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल और कुछ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि गोयल के खिलाफ हाल ही में मुंबई पुलिस द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी को संज्ञान में लिए जाने के बाद मनी लॉन्ड्रिंग निरोधक कानून (पीएमएलए) के तहत एयरलाइंस के पूर्व चेयरमैन के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि ईडी ने बुधवार को मुंबई में गोयल के परिसरों पर छापा मारा और मामला दर्ज करने के बाद उनसे पूछताछ भी की।
 एक ईडी अधिकारी ने बताया कि इससे पहले गोयल के खिलाफ विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत जांच की जा रही थी, जिसमें उन पर मनी लॉन्ड्रिंग के मुकाबले हल्के आरोप थे। अधिकारी ने बताया कि गोयल को बुधवार सुबह समन भेजकर ईडी ऑफिस तलब किया गया था, जहां उनसे देर शाम तक पूछताछ की गई। देर शाम एजेंसी के अधिकारी उन्हें साथ लेकर उनके आवास पर गए, जहां विभिन्न कागजातों की तलाश की गई। जेट एयरवेज के खिलाफ पिछले साल जुलाई में कॉरपोरेमेट मामलों के मंत्रालय के आदेश पर धोखाधड़ी की जांच चालू की गई थी।बता दें कि एक ट्रैवल कंपनी ने गोयल और उनकी पत्नी अनीता गोयल के खिलाफ 46 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया था और एफआईआर दर्ज कराई थी। इसी एफआईआर का संज्ञान लेते हुए ईडी ने गोयल दंपती और जेट एयरवेज के खिलाफ केस दर्ज किया है। इससे पहले भी ईडी ने फेमा के तहत गोयल दंपती और उनके सहयोगियों के घरों पर छापा मारा था। इस मामले में पिछले साल सितंबर में भी ईडी के अधिकारियों ने गोयल से आठ घंटे तक लगातार पूछताछ की थी।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़: एक साल में मारे गए 81 नक्सली, 350 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

शेयर करेइंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले एक साल में 81 नक्सली मारे गए और 350 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया। यह जानकारी विधानसभा में बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के लिखित प्रश्न के जवाब में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने दी। उन्होंने बताया कि एक जनवरी 2019 से […]

You May Like

जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग....|....ईरानी तेल टैंकर पर अमेरिकी हमला: धू-धू कर जलता रहा जहाज....|....कहीं पेड़ों पर क्यूआर कोड, तो पहियों पर साइंस लैब....|....पूर्व उप मुख्यमंत्री के बयान ने खोले पुराने जख्म - डॉ. चरणदास महंत....|....मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह