‘यह हिंदुओं का देश, तुम पाकिस्तान जाओ’, टीचर पर मुस्लिम छात्रों को निशाना बनाने का आरोप; बैठी जांच

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बंगलूरू 03 सितम्बर 2023। कर्नाटक के एक सरकारी शिक्षिका पर आरोप लगा है कि उसने मुस्लिम छात्रों से पाकिस्तान जाने को कहा। मामला सामने पर उसका तबादला कर जांच शुरू कर दी है। मामले से परिचित अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले में शिक्षा विभाग ने एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका का तबादला कर दिया और उसके खिलाफ जांच शुरू कर दी। उस पर आरोप लगा है कि उसने कक्षा पांच के दो मुस्लिम छात्रों को पाकिस्तान जाने के लिए कहा था।

छात्रों के झगड़े पर शिक्षिका का गुस्सा 

जनता दल सेक्युलर की अल्पसंख्यक शाखा की जिला इकाई के अध्यक्ष ए नजरुल्लाह ने शिक्षा विभाग में शिकायत दी है। उन्होंने कहा कि मंजुला देवी गुरुवार को पांचवीं कक्षा को पढ़ा रही थीं, तभी दो छात्र आपस में झगड़ने लगे। शिक्षक ने दोनों मुस्लिम समुदाय के छात्रों को डांटा और उनसे कहा कि यह आपका देश नहीं है। उन्होंने कहा कि जब बच्चों ने घटना के बारे में बताया तो हम स्तब्ध रह गए। हमने सार्वजनिक निर्देश उप निदेशक (डीडीपीआई) को शिकायत दी और विभाग ने शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की। 

बीईओ ने सौंपी रिपोर्ट

घटना की जांच करने वाले खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) बी नागराज ने कहा कि कक्षा के अन्य छात्रों ने शिकायत की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शिक्षक ने कथित तौर पर छात्रों से कहा था कि यह आपका देश नहीं है। यह हिंदुओं का देश है। आपको पाकिस्तान चले जाना चाहिए। आप हमेशा के लिए हमारे गुलाम हैं। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि उन्होंने घटना की रिपोर्ट सौंप दी है और भविष्य में कोई भी कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश के अनुसार की जाएगी। फिलहाल, शिक्षिका का पक्ष सामने नहीं आ सका है। 

Leave a Reply

Next Post

'भारत पहले एक अरब भूखों के देश के तौर पर जाना जाता था, आज यह एक अरब दिमागों वाला देश'

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 03 सितम्बर 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत आज एक अरब आकांक्षी दिमागों वाला देश है। पीएम मोदी ने कहा कि भारतीयों के पास आज मौका है कि वह ऐसे विकास की आधारशिला रखें, जिसे अगले हजारों सालों तक याद […]

You May Like

'मैं भी हूं मांझी की बेटी': मुरिया दरबार में द्रौपदी मुर्मू बोलीं- आदिवासी परंपराएं संजोए रखना बड़ी जिम्मेदारी....|....दिग्विजय सिंह की यात्रा में बच्चों से नारे लगवाने की शिकायत....|....मुंबई में सरकार की 117 साल पुरानी हेरिटेज बिल्डिंग बेचने की तैयारी....|....छात्राओं ने शिक्षक पर लगाए बैड टच के आरोप....|....बढ़ते प्रदूषण पर लगाम कसने की तैयारी....|....जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों पर ईडी करेगी कार्रवाई....|....उड़ता तीर के आगे धुरंधर भी फेल....|....यूक्रेन में फिर बहाल होगी स्टारलिंक सेवा....|....बस्तर की आराध्य देवी के दर्शन कर राष्ट्रपति ने देश में सुख, शांति और समृद्धि के लिए की प्रार्थना....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस