केबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर कोरोना के संकट दौर में कवर्धा विधानसभा क्षेत्र सेलून, छोबी, जुता-चप्पल,फल, सब्जी, विक्रेताओं जरूरतंद लोगों को पहुंचा रहे सीधी मदद ,90 लोगों को साढे चार लाख रूपए का चेक वितरण

indiareporterlive
शेयर करे

छत्तीसगढ़ के केबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर इस राष्ट्रीय आपदा में जरूरतमंद लोगों को पहुंचा रहे सीधी मदद

अब तक छह सौ से अधिक लोगों 31 लाख रूपए से अधिक पहुंचा चुके है आर्थिक मदद

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कवर्धा 25 सितम्बर 2020। छत्तीसगढ़ के केबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर द्वारा कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण के नियंत्रण और रोकथाम के लिए जारी लाॅकडाउन से प्रभावित नागरिकों, फूटकर व्यापारियों को सीधे आर्थिक रूप से मदद पहुंचाया जा रहाहै। वैश्विक महामारी-राष्ट्रीय आपदा के इस दौर में उन्होने अपने निर्वाचन क्षेत्र कबीरधाम जिले के कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के प्रभावित छोटे-छोटे फूटकर व्यापरियों और जरूरतमंद आम नागरिकों से सीधे संपर्क बनाए हुए है, और उन सभी लोगों को आर्थिक रूप से मदद पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।      

छत्तीसगढ़ के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर अपने स्वेच्छा अनुदान मद से अब तक अपने निर्वाचन क्षेत्र के 634 आमनागरिको, फूटकर व्यापारियों को 31 लाख 70 हजार रूपए आर्थिक मदद पहुंचा चुके है। मंत्री श्री अकबर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के एक दिवसीय के दौरान आज शुक्रवार को फिर से 90 जरूरतंद लोगों को 4 लाख 50 हजार रूप्ए का चेक वितरण किया। उन्होने जिले के पिपरिया नगर पंचायत क्षेत्र के प्रभावित 84 फूटकर व्यापारियों और प्रभावितनागरिकों को 4 लाख 20 हजार रूपए और बोडला नगर पंचायत में 6 प्रभावित जरूरतमंद लोगों को 30 हजार रूपए का चेक वितरण कर आर्थिक रूप् से मदद किया है।

उन्होने इन सभी प्रभावित व्यक्तियों को पांच-पांच हजार रूपए का चेक आर्थिक मदद के लिए वितरण किया। पिपरिया नगर पंचायत में आयोजित इस कार्यक्रम में मंत्री मोहम्मद अकबर ने तीन नए एल्डर मेन का पदभार ग्रहण भी कराया। बोडला और पिपरिय में आयोजित कार्यक्रम में पिपरिया नगर पंचायत अध्यक्ष महेन्द्र कुंभकार, बोडला नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री साहू, नीलकंठ चन्द्रवंशी, कन्हैया अग्रवाल, पार्षद समशाद बेगम,  श्रीमती संतोषी साहू, श्रीमती पर्यटन धुुर्वेे, ओमप्रकाश शर्मा, भरत गुप्ता, हरिप्रसाद बंजारे एवं संबंधित अनुविभागीय अधिकारी विपुल गुप्ता, विनय सोनी एवं अन्य संबंधित अधिकारीविशेष रूप से उपस्थित थे। मंत्री मोहम्मद अकबर नगर पंचायत पिपरिया और बोडला में आयोजित कार्यक्रम के बाद वनांचल ग्राम बरघांट, बम्हनतरा और छुही में आयोजितस्थानीय कार्यक्रम में शामिल हुए और वहां क्षेत्रिय ग्रामीणों से भेंट मुलाकात कर समस्याएंभी सुनी।

Leave a Reply

Next Post

कृषि विधेयकों को लेकर किसानों का विरोध हरियाणा में सड़कें की जाम , पंजाब में कल से ही रेलवे ट्रैक पर जमा रखा है डेरा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव पंजाब/हरियाणा 25 सितम्बर 2020। कृषि से जुड़े तीन विधेयकों पर किसानों का विरोध लगातार देशभर में जारी है। शुक्रवार को किसान संगठनों ने राष्ट्रव्यापी बंध का ऐलान किया हुआ है। इस आंदोलन का असर सबसे ज्यादा पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में देखने को मिल […]

You May Like

मणिपुर में दो खूंखार उग्रवादी गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता....|....SIPRI रिपोर्ट का बड़ा खुलासा: चीन का हथियार घर बना पाकिस्तान ! कुल आयात का 80 प्रतिशत भंडार बीजिंग से आया....|....करूर भगदड़ मामला: अभिनेता विजय से सीबीआई फिर करेगी पूछताछ, समन देकर कहा- मंगलवार को पेश हों....|....पश्चिम एशिया संकट: संसद में जयशंकर बोले- संवाद और कूटनीति जरूरी; जानें भारतीयों को वापस लाने पर क्या कहा....|....बेगूसराय कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप; हर कोने की हो रही जांच....|....बंगाल में पकड़े गए दो बांग्लादेशी नागरिक, बांग्लादेश के युवा नेता हादी की हत्या में थे शामिल....|....शक्ति की समृद्धि: परिवार के भीतर सोच बदलना लक्ष्य, साक्षी मलिक की अपील- दायरे से बाहर निकलें महिलाएं....|....सिंगर रिहाना के घर पर हुई फायरिंग, गोली चलाने वाली महिला हुई गिरफ्तार....|....भूकंप जोन-6 का नया नक्शा रद्द: सरकार ने फिर लागू किया पुराना सिस्मिक मानक, जानें नए मानकों पर क्या सवाल उठे....|....अमेरिकी संसद में एच-1बी प्रतिबंधों को खत्म करने के लिए विधेयक पेश, ट्रंप के फैसले पर सवाल