मनरेगा से रोजगार उपलब्ध कराने में रायगढ़ प्रदेश में अव्वल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायगढ़, 18 अगस्त 2021. महात्मा गांधी नरेगा योजनांतर्गत लक्ष्य के विरूद्ध शत-प्रतिशत रोजगार प्रदाय करने वाला रायगढ़ जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। जिले को वित्तीय वर्ष 2021-22 हेतु प्राप्त लक्ष्य 35.53 लाख मानव दिवस के विरूद्ध 35.58 लाख मानव दिवस अर्जित कर लिया गया है जो कि लक्ष्य का 100.14 प्रतिशत है, जनपद पंचायत बरमकेला के द्वारा लक्ष्य 4.31 लाख के विरूद्ध 5.52 लाख, धरमजयगढ़ के द्वारा लक्ष्य 4.85 लाख के विरूद्ध 3.98 लाख, घरघोडा के द्वारा लक्ष्य 2.03 लाख के विरूद्ध 2.05 लाख, खरसिया के द्वारा लक्ष्य 4.26 लाख के विरूद्ध 3.61 लाख, लैलुंगा के द्वारा लक्ष्य 4.26 लाख के विरूद्ध 3.17 लाख, पुसौर के द्वारा लक्ष्य 4.31 लाख के विरूद्ध 4.77 लाख, रायगढ़ के द्वारा लक्ष्य 3.05 लाख के विरूद्ध 2.26 लाख, सारंगढ़ के द्वारा लक्ष्य 5.31 लाख के विरूद्ध 8.84 लाख, तमनार के द्वारा लक्ष्य 2.03 लाख के विरूद्ध 1.58 लाख मानव दिवस अर्जित किया गया है महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत जिले में आवश्यकता के अनुरूप पर्याप्त कार्य स्वीकृत किये गये है जैसे नवीन तालाब निर्माण, तालाब गहरीकरण कार्य, भूमि सुधार कार्य, डबरी निर्माण कार्य, कुंआ निर्माण कार्य, मिट्टी सड़क निर्माण कार्य, गाय, मुर्गी एवं बकरी कोठा निर्माण कार्य जो मनरेगा के तहत स्वीकृति योग्य है उन समस्त कार्यों को अधिकतर मात्रा में स्वीकृत की गई है। कोरोना काल में भी योजनांतर्गत पंजीकृत मजदूरों को पर्याप्त सर्तकता एवं सुरक्षा के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में मांग के आधार पर पर्याप्त कार्य उपलब्ध कराकर निरंतर कार्य चालू रखे गये जिसके साथ ही साथ प्रत्येक तकनीकी सहायक एवं ग्राम रोजगार सहायक के लक्ष्य के आधार पर साप्ताहिक समीक्षा की गई। जिस कारण 5 माह में लक्ष्य को हासिल कर लिया गया है।

Leave a Reply

Next Post

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता के बिगड़े बोल, कहा- तालिबान ने पूरी दुनिया की सबसे मजबूत सेना को धूल चटाई

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली, 18 अगस्त 2021. अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता मौलाना सज्जाद नोमानी ने अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने बयान जारी कर कहा कि तालिबान ने पूरी दुनिया की सबसे […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं