पाक चुनाव आयोग ने कहा, अगले तीन महीने तक चुनाव कराना संभव नहीं

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 05 अप्रैल 2022। पाकिस्तान की राजनीति में उथल-पुथल मची हुई है। इस बीच पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने अगले तीन महीने के भीतर आम चुनाव कराने में असमर्थता जताई है। चुनाव आयोग ने कहा है कि कई कानूनी अड़चनों और प्रक्रियात्मक चुनौतियों को कारण अगले तीन महीने के भीतर आम चुनाव नहीं कराए जा सकते हैं। पाकिस्तान चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने डॉन अखबार से बातचीत में कहा है कि आम चुनाव की तैयारियों में करीब छह महीने लगेंगे। उन्होंने कहा है कि परिसीमन में वक्त लगता है। यहां आपत्तियों को रजिस्टर करने के लिए एक महीने का वक्त दिया जाता है। और फिर उन आपत्तियों को सुलझाने के लिए एक महीने का वक्त लगता है। इसके साथ ही वोटर लिस्ट भी अपडेट करना होता है। ऐसे में इस पूरे काम को करने में कम से कम तीन महीने का वक्त लगेगा

चुनाव आयोग की क्या है दिक्कतें?

अधिकारी ने बताया है कि इतनी जल्दी में चुनाव सामग्री की खरीद, बैलट पेपर की व्यवस्था और मतदान कर्मियों की नियुक्ति और उनकी ट्रेनिंग आदि भी चुनौती हैं। उन्होंने बताया कि कानून के तहत वाटर मार्क वाले बैलेट पेपर का इस्तेमाल किया जाना था जो देश में उपलब्ध नहीं हैं और उन्हें आयात करना होगा। कुछ कानूनी अड़चनों का जिक्र करते हुए अधिकारी ने बताया है कि चुनाव अधिनियम की धारा 14 के तहत चुनाव आयोग को चुनाव से चार महीने पहले चुनाव योजना की घोषणा करनी थी।

राजनीतिक हालात अस्थिर

इमरान खान की सिफारिश पर राष्ट्रपति द्वारा संसद को भंग करने के बाद पाकिस्तान में राजनीतिक और संवैधानिक संकट के हालात हैं। पाक सुप्रीम कोर्ट की पांच सदस्यीय पीठ इस मामले पर सुनवाई कर रही है। पाक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रधान न्यायाधीश बंदियाल ने कहा कि अगर नेशनल असेंबली के अध्यक्ष संविधान के अनुच्छेद 5 का हवाला देते हैं फिर भी अविश्वास प्रस्ताव को खारिज नहीं किया जा सकता है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या सुप्रीम कोर्ट अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग कराने का आदेश देगा? अगर ऐसा हुआ को इमरान खान का दोबारा चुनाव कराने का सपना टूट जाएगा और विपक्ष सत्ता पर काबिज हो सकता है। ऐसे में तुरंत चुनाव से भी बचा जा सकता है और सब ठीक रहा तो तय वक्त से जुलाई 2023 में चुनाव कराए जा सकते हैं।

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली में फिर फैल रहा कोरोना, लगातार तीसरे दिन बढ़ी संक्रमण दर; डेढ़ महीने बाद 1 फीसदी से ज्यादा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 05 अप्रैल 2022। दिल्ली में सोमवार को लगातार तीसरे दिन कोरोना की संक्रमण दर बढ़ गई। सोमवार को लगभग डेढ़ महीने बाद संक्रमण दर एक फीसदी से अधिक हुई है। सोमवार को जांच के लिए भेजे गए 1.34 मामले कोरोना संक्रमित मिले। इससे […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां