विराट की बेटी को मिली शोषण की धमकियों पर महिला आयोग सख्त, उठाया ये कदम

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 03 नवंबर 2021। टी20 वर्ल्ड कप 2021 में पाकिस्तान से हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रोल किया जा रहा है। विराट की कप्तनी पर भी लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। इतना ही नहीं विराट और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की 10 साल की बेटी वामिका को शोषण की धमकियां मिल रही हैं। जिसे लेकर अब तक कई लोगों अपनी चिंता ज़ाहिर कर चुके हैं। वहीं अब इस केस में दिल्ली महिला आयोग भी एक्टिव हो गया है। मामला सामने आने के बाद दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को नोटिस भेजा है और आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है।

महिला आयोग ने लेटर की कॉपी अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट की है जिसके साथ उन्होंने लिखा है ‘भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बेटी को ट्विटर पर शोषण की धमकी मिलने के मामले में दिल्ली महिला आयोग ने भेजा पुलिस को नोटिस। DCW अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने बताया घटना को शर्मनाक, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग’।

आपको बता दें कि इन धमकियों को लेकर अब तक विराट या अनुष्का में किसी का भी बयान सामने नहीं आया है, लेकिन पाकिस्तान के पर्वू क्रिकेटर ने ज़रूर लोगों को हद में रहने की सलाह दी है। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर इंज़माम उल हक ने विराट कोहली का सपोर्ट करते हुए यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने साफ कहा, ‘मैंने सुना है कि विराट कोहली की बेटी को धमकियां दी जा रही हैं। लोगों को समझने की जरूरत है कि यह सिर्फ एक खेल है। अलग-अलग देश खेलते हैं फिर चाहें वो भारत हो या पाकिस्तान। आपको कोहली की बल्लेबाजी या उनकी कप्तानी पसंद नहीं तो आपको उसकी आलोचना करने का पूरा हक है, लेकिन मेरे ख्याल से किसी को भी क्रिकेटर के परिवार को निशाना बनाने का हक नहीं है।’

Leave a Reply

Next Post

जलवायु परिवर्तन: यूं ही बढ़ता रहा धरती का ताप तो गहराएंगे खाद्य सुरक्षा के संकट

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 03 नवंबर 2021। धरती का ताप यदि मौजूदा रफ्तार से बढ़ता रहा तो अगले दशक के पहले ही वैश्विक खेती में भारी उथल-पुथल देखने को मिलेगी। ‘नेचर फूड’ जर्नल में प्रकाशित शोध रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक धरती […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर