कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की डिस्पैच और स्पेशल कैंपेन 6.0 की तैयारियों की समीक्षा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

गेवरा, 12 सितंबर 2026। कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव संजीव कुमार कस्सी आज एसईसीएल के गेवरा पहुंचे। उनके साथ निदेशक तकनीकी (संचालन) रमेश चंद्र महापात्र भी रहे। श्री कस्सी ने एनटीपीसी, सीपत के परियोजना प्रमुख से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने श्री महापात्र के साथ कुसमुंडा खदान का दौरा कर कोल फेस और साइलो का निरीक्षण किया तथा उत्पादन, उत्पादकता और कोयला डिस्पैच की समीक्षा की। उन्होंने विशेष रूप से बिजली क्षेत्र को की जा रही कोयला आपूर्ति की जानकारी ली और डिस्पैच बढ़ाने के लिए आवश्यक कदमों पर अधिकारियों से चर्चा की। इस अवसर पर महाप्रबंधक कुसमुंडा सचिन पाटिल सर के साथ रहे ।

संजीव कुमार कस्सी ने गेवरा हाउस में स्पेशल कैंपेन 6.0 के अंतर्गत पौधरोपण भी किया। शाम को उन्होंने अभियान को लेकर एसईसीएल की तैयारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में निदेशक मानव संसाधन बिरंची दास वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। निदेशक तकनीकी (संचालन) रमेश चंद्र महापात्र तथा गेवरा क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय मिश्रा भी बैठक में उपस्थित रहे।

संजीव कुमार कस्सी ने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर देशभर में चलाए जा रहे इस अभियान के छठवें संस्करण में जनभागीदारी और नए विचारों को विशेष महत्व दिया जाए। कोयला मंत्रालय के पिछले उत्कृष्ट प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए उन्होंने इस वर्ष भी बेहतर परिणाम हासिल करने पर जोर दिया।

एसईसीएल के अभियान के नोडल अधिकारी एवं महाप्रबंधक (सिविल) ठाकुर आलोक कुमार ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से स्पेशल कैंपेन 5.0 की उपलब्धियों और इस वर्ष की तैयारियों की जानकारी दी। इसमें सफाई के लिए चिह्नित स्थानों, स्क्रैप निस्तारण और ई-वेस्ट मैनेजमेंट से जुड़े लक्ष्य शामिल रहे। अभियान से संबंधित प्रस्तुति और गतिविधियों की समीक्षा निदेशक मानव संसाधन बिरंची दास के मार्गदर्शन में की गई।

दिनवार कार्ययोजना की समीक्षा करते हुए संजीव कुमार कस्सी ने पब्लिक कनेक्ट मजबूत करने, उपभोक्ताओं एवं अन्य हितधारकों के लिए उपयोगी पहल करने तथा अभियान में नए और रचनात्मक विचार शामिल करने के निर्देश दिए। दौरे के अंत में संजीव कुमार कस्सी ने कोरबा, कुसमुंडा, गेवरा, दीपका और रायगढ़ क्षेत्रों के महाप्रबंधकों के साथ अलग से समीक्षा बैठक भी की। बैठक में निदेशक तकनीकी (संचालन) रमेश चंद्र महापात्र ने संबंधित क्षेत्रों से उत्पादन और डिस्पैच की जानकारी ली तथा अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करने और बिजली क्षेत्र को समयबद्ध कोयला आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Next Post

10 लाख पेड़ कटने का दावा सफेद झूठ, उसका दसवां हिस्सा भी नहीं काटा जाना है : सौरभ सिंह

शेयर करेजनता को गुमराह करने से बाज आए कांग्रेस इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 12 सितंबर 2026। भारतीय जनता पार्टी ने तारा कोल ब्लॉक को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर तीखा पलटवार करते हुए कहा है कि कांग्रेस इस मामले […]

You May Like

10 लाख पेड़ कटने का दावा सफेद झूठ, उसका दसवां हिस्सा भी नहीं काटा जाना है : सौरभ सिंह....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की डिस्पैच और स्पेशल कैंपेन 6.0 की तैयारियों की समीक्षा....|....प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस....|....स्कूली शिक्षा बदहाल सुविधाएं नहीं - कांग्रेस....|....श्रेयस अय्यर की नई पारी: अब बल्ले से नहीं, युवाओं के सपनों से बदलेंगे खेल....|....समीरा रेड्डी का फिटनेस मंत्र: हर दिन है असली वर्कआउट, प्रोटीन बने रोज की आदत....|....मोहम्मद बिन सलमान चाहते थे अमेरिका करे हूतियों पर हमला....|....विनोद साहनी हत्याकांड: हत्यारों को फांसी देने की मांग....|....शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल....|....'छात्रों की गूंज': राहुल गांधी ने लिखा 19 को इंदौर में रहूंगा