पीएम मोदी ने जगन्नाथ रथ यात्रा के अवसर पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं, ट्वीट कर कही ये बात

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 20 जून 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जगन्नाथ रथयात्रा के अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकानाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, सभी को रथ यात्रा की बधाई। जैसा कि हम इस पवित्र अवसर को मनाते हैं, भगवान जगन्नाथ की दिव्य यात्रा हमारे जीवन को स्वास्थ्य, खुशी और आध्यात्मिक समृद्धि से भर दे।  प्रधानमंत्री मोदी के अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी दिल्ली के हौज खास स्थित जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की।

इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ मंदिर में मंगला आरती की। उन्होंने सुबह चार बजे जमालपुर क्षेत्र में रथ यात्रा से पहले जगन्नाथ मंदिर में ‘मंगला आरती’ में भाग लिया। इसके अलावा शाह ने मंदिर में पूजा भी की। बता दें आस्था के मानक ‘जगन्नाथ रथ यात्रा 2023’ की शुरुआत मंगलवार से होने जा रही है। हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि पर ये यात्रा निकाली जाती है। इस यात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ अपने बड़े भाई बलराम और बहन सुभद्रा के साथ रथयात्रा के जरिए अपनी मौसी के घर यानी कि पुरी के गुंडिचा मंदिर जाते हैं। तीनों भगवान सुसज्जित रथ पर बैठकर बड़ी ही भव्य तरीके से अपनी मौसी के घर पहुंचते हैं।

Leave a Reply

Next Post

पत्‍नी से संबंध बनाने से इनकार करना 'हिंदू मैरिज एक्ट' में क्रूरता, पर अपराध नहीं...कर्नाटक हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बेगलुरु 20 जून 2023। एक पति द्वारा शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करना हिंदू विवाह अधिनियम -1955 के तहत क्रूरता है, लेकिन आईपीसी की धारा 498ए के तहत नहीं, एक फैसले पर सुनवाई करते हुए कर्नाटक हाईकोर्ट ने यह बात कही। हाईकोर्ट ने एक व्यक्ति […]

You May Like

बैज बोले- बीएसपी लोहा चोरी के तार सीएम हाउस से जुड़े....|....DMF के कामों में गड़बड़ी मिली,सब-इंजीनियर पर कार्रवाई के निर्देश....|....महिला के पेट से निकाला गया 8 किलोग्राम वजनी विशालकाय ट्यूमर....|....‘दो बच्चों का झगड़ा था, सियासी रंग दे दिया’....|....जीतन राम मांझी की हालत में सुधार....|....बिहार में फिर डबल मर्डर : पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या....|....एमपी में जहरीली शराब से पिता-बेटा समेत 19 मौतें....|....70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा....|....इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने के लिए गौरेला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी....|....'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'