‘हिंदू विरोधी समन्वय समिति का मिलन है विपक्षी गठबंधन की बैठक’; संबित पात्रा ने लगाए गंभीर आरोप

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 14 सितम्बर 2023। भाजपा ने बुधवार को विपक्षी गठबंधन इंडिया की बैठक को हिंदू विरोधी समन्वय समिति का मिलन करार दिया। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि विपक्षी दलों के नेता भ्रष्टाचार के मामलों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने सनातन धर्म के अपमान पर चुप्पी साधने के लिए सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर हमला किया। वहीं पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि इंडिया गठबंधन का एकमात्र एजेंडा हिंदू धर्म को समाप्त करना है।

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का पहले का नाम लेते पात्रा ने हमला किया। उन्होंने कहा कि जब से सोनिया गांधी आई हैं तब से हिंदुत्व के खिलाफ पूरे देश में माहौल बनाया जा रहा है। इनका मकसद हिंदू धर्म को खत्म करना है। उन्होंने आगे कहा कि सोनिया गांधी लाख कोशिश कर लें, हिंदू धर्म का बाल-बांका नहीं होगा। किसकी हिम्मत है जो सनातन धर्म को मिटा दे, प्रत्येक हिंदुस्तानी हिंदू धर्म की रक्षा के लिए शिवाजी बनकर खड़ा होगा।

विपक्षी गठबंधन की बैठक को लेकर उन्होंने कहा कि हिंदू विरोधी समन्वय समिति की बैठक हो रही है। किस प्रकार से हिंदू धर्म को खत्म किया जाए, इसे लेकर 26 दल बैठक करने वाले हैं। उनके एक सदस्य ने कहा है कि भले ही 26 राजनीतिक दलों के बीच कितने भी अंतर हों, लेकिन सनातन धर्म को मिटाने को लेकर हम सब एक है। पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी ने प्रतिबंधित इस्लामी संगठन मुस्लिम ब्रदरहुड की तुलना हिंदुत्व से की थी और हिंदू चरमपंथ को भारत के लिए इस्लामी आतंकी संगठनों से भी बड़ा खतरा बताया था।  

Leave a Reply

Next Post

‘एक तरफ PoK लेने की बात, दूसरी तरफ पाकिस्तान के साथ क्रिकेट जारी’, संजय राउत का मोदी सरकार पर हमला

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 14 सितम्बर 2023। उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना के संजय राउत ने कश्मीर में एक साथ तीन अधिकारियों के शहीद होने पर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिस वक्त हमला किया जा रहा था, उस वक्त हमारे पीएम के ऊपर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक