डस लूंगा… वाले बयान पर मिथुन चक्रवर्ती से फिर पूछताछ करेगी कोलकाता पुलिस, थमाया नोटिस

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोलकाता 28 जून 2021। बंगाल विधानसभा से ठीक पहले बीजेपी का हिस्सा बनने वाले पूर्व अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। कोलकाता पुलिस ने उन्हें सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पूछताछ के लिए हाजिर होने को कहा है। चुनाव के दौरान एक विवादित बयान को लेकर पुलिस उनसे पूछताछ करेगी। इससे पहले भी पुलिस ने एक बार उनके पूछताछ कर चुकी है। अप्रैल मई में हुए चुनाव में मिथुन चक्रवर्ती की ओर से दिए गए एक भाषण को लेकर उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसमें मिथुन पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगाया गया है। 

मिथुन चक्रवर्ती के खिलाफ टीएमसी की ओर से कोलकाता के मानिकताला पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई गई है। दरअसल एक चुनावी सभा में मिथुन चक्रवर्ती ने अपनी एक फिल्म का डायलॉग दोहराते हुए कहा था कि मैं डसूंगा यहां और तुम्हारी लाश श्मशान में मिलेगी। इस बयान को लेकर ही उनके खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने 2 मई को आए विधानसभा चुनाव के परिणामों में 293 सीटों में से 213 पर जीत हासिल की है, जबकि बीजेपी ने 77 सीटें हासिल की हैं। हालांकि चुनाव के बाद भी बंगाल में राजनीति तेज है। एक तरफ बीजेपी ने चुनाव बाद टीएमसी पर हिंसा का आरोप लगाया है, वहीं ममता सरकार ने केंद्र सरकार पर पक्षपात का आरोप लगाया है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के 2 मई को नतीजे आने के बाद राज्य में कई जगहों पर हिंसा का तांडव देखने को मिला था। यही नहीं इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में भी अर्जी दाखिल की गई है। इसके अलावा कोलकाता उच्च न्यायालय के आदेश पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने 7 सदस्यों की एक टीम का गठन भी हिंसा के मामलों की जांच के लिए किया है। यह दल बंगाल के दौरे पर पहुंचा है।

Leave a Reply

Next Post

ट्विटर इंडिया के एमडी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची योगी सरकार, हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई है रोक

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 29 जून 2021। गाजियाबाद में एक मुस्लिम बुजुर्ग की पिटाई के मामले को सांप्रदायिक ऐंगल देने वाले वीडियो को लेकर ट्विटर और यूपी पुलिस की जंग अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गई है। गाजियाबाद पुलिस ने इस मामले में ट्विटर के खिलाफ भी […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां