ट्विटर इंडिया के एमडी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची योगी सरकार, हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई है रोक

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 29 जून 2021। गाजियाबाद में एक मुस्लिम बुजुर्ग की पिटाई के मामले को सांप्रदायिक ऐंगल देने वाले वीडियो को लेकर ट्विटर और यूपी पुलिस की जंग अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गई है। गाजियाबाद पुलिस ने इस मामले में ट्विटर के खिलाफ भी एफआईआर दायर की है और बीते सप्ताह ट्विटर इंडिया के एमडी मनीष माहेश्वरी को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था। इस पर माहेश्वरी ने कर्नाटक हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी, जिसने उनके खिलाफ किसी एक्शन पर रोक लगा दी थी। अब उच्च न्यायालय के इस फैसले को चुनौती देते हुए ही उत्तर प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की है।

यही नहीं खुद मनीष माहेश्वरी ने भी सुप्रीम कोर्ट में कैविएट फाइल की है। इसमें माहेश्वरी ने मांग की है कि यूपी सरकार की ओर से दायर अर्जी पर सुनवाई से पहले उनका पक्ष भी सुना जाए। गाजियाबाद के लोनी इलाके के एक बुजुर्ग का वीडियो पिछले दिनों ट्विटर पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में बुजुर्ग ने मुस्लिम होने के चलते पिटाई होने, दाढ़ी काटे जाने और जबरदस्ती जय श्री राम के नारे लगवाए जाने का आरोप लगाए थे। हालांकि यूपी पुलिस की जांच में इसका खंडन किया गया था। पुलिस का कहना था कि यह मामला तांत्रिक साधना से जुड़ा हुआ था और उसी के चलते उसकी पिटाई युवकों ने की थी। 

यही नहीं उसकी पिटाई करने के आरोपी युवकों में कई मुस्लिम समुदाय से भी ताल्लुक रखते हैं। ऐसे में दावा गलत पाए जाने के बाद यूपी पुलिस की ओर से वीडियो को सांप्रदायिक रंग देने वाले लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। इनमें से एक मामले में ट्विटर का नाम भी शामिल किया गया है। बता दें कि नए आईटी नियमों को लागू करने को लेकर केंद्र सरकार और ट्विटर के बीच टकराव चल रहा है।

Leave a Reply

Next Post

जम्मू कश्मीर में सिख लड़कियों के 'जबरन' धर्म परिवर्तन पर बवाल, श्रीनगर से दिल्ली तक हो रहे प्रदर्शन, सरकार से दखल की मांग

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 29 जून 2021। जम्मू-कश्मीर में दो सिख लड़कियों का अपहरण कर जबरन धर्म परिवर्तन करवाने का मामला सामने आने के बाद सोमवार को नई दिल्ली से लेकर श्रीनगर तक सिख समुदाय के लोग सड़कों पर उतर आए। श्रीनगर में सिख समुदाय के लोगों […]

You May Like

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक....|....रामायण एडवांस बुकिंग: रणबीर की फिल्म ने कमाए 7 करोड़ रुपये....|....रूसी जेल में टूट गए थे स्टीफन हबर्ड....|....संयुक्त राष्ट्र में भारत की दो-टूक....|....कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई