ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 07 मार्च 2026। कांग्रेस ने शुक्रवार को स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज द्वारा ईरान पर अमेरिका और इस्राइल के हमले को बहुत बड़ी गलती बताने की तारीफ की। साथ ही कांग्रेस ने पीएम मोदी की इस मुद्दे पर चुप्पी की तीखी आलोचना की और कहा कि यह डर और कायरता को दिखाता है। स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने अमेरिका और इस्राइल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों की आलोचना करते हुए इसे असाधारण गलती बताया और कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ है। सांचेज ने कहा कि सहयोगी देशों के बीच यह जरूरी है कि जब दूसरा देश सही हो तो उसका साथ दिया जाए, लेकिन जब वह गलती करे तो उसे यह बताना भी उतना ही जरूरी है।

कांग्रेस ने पीएम मोदी की चुप्पी पर उठाए सवाल

  • कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा एक पोस्ट में कहा कि नाटो सदस्य देश स्पेन के प्रधानमंत्री ने ईरान पर अमेरिका-इस्राइल के हमले को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन और गंभीर गलती बताया है, और उनका यह साहसिक बयान सराहनीय है। उन्होंने आगे कहा, ‘हमारे मामले में प्रधानमंत्री की चुप्पी बहुत कुछ कहती है और यह उनकी डरपोक प्रवृत्ति को दर्शाती है।’
  • सांचेज हाल के दिनों में यूरोप के उन नेताओं में शामिल रहे हैं जो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सबसे मुखर आलोचक बनकर उभरे हैं। उन्होंने अमेरिका को स्पेन के सैन्य अड्डों से ईरान पर हमले की अनुमति देने से भी इनकार कर दिया था। इस पर ट्रंप ने मंगलवार को कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि वह स्पेन के साथ व्यापार समाप्त करने पर विचार करेंगे।
  • यह विवाद तब और बढ़ गया, जब स्पेन के विदेश मंत्री ने व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव के उस दावे का खंडन किया, जिसमें कहा गया था कि स्पेन ने ट्रंप का संदेश स्पष्ट रूप से समझ लिया है और वह अमेरिकी सेना के साथ सहयोग कर रहा है।

Leave a Reply

Next Post

'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कोलकाता 07 मार्च 2026। पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची संशोधन को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। चुनाव आयोग की फुल बेंच के कोलकाता दौरे से पहले तृणमूल कांग्रेस ने आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया है। कोलकाता […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल