देश में एक पार्टी का शासन स्थापित करना चाहते हैं प्रधानमंत्री और भाजपा : खरगे

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नयी दिल्ली 20 दिसंबर 2023। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने संसद के दोनों सदनों से विपक्षी दलों के 141 सांसदों के निलंबन को लेकर बुधवार को सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा भारतीय जनता पार्टी देश में एक ही दल का शासन स्थापित करना चाहते हैं। खरगे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “141 सांसदों को निलंबित कर दिया गया है क्योंकि वे गंभीर सुरक्षा उल्लंघन के मुद्दे पर गृह मंत्री से बयान चाहते थे। 6 आरोपियों पर आतंकवाद विरोधी यूएपीए कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने सवाल किया, “आरोपियों के प्रवेश में मदद करने वाले भाजपा सांसद (प्रताप सिम्हा) से अब तक पूछताछ नहीं की गई है। यह कैसी जांच है? संसदीय सुरक्षा के लिए जिम्मेदार वरिष्ठ अधिकारियों को जवाबदेह क्यों नहीं बनाया गया?” खरगे ने यह भी पूछा, “जाहिर तौर पर घुसपैठिए महीनों से इसकी योजना बना रहे थे, तो फिर इस बड़ी खुफिया विफलता के लिए कौन जिम्मेदार है? संसद की बहुस्तरीय सुरक्षा के बावजूद, दो लोग अपने जूते में पीले रंग के धुएं वाली गैस के केन को छिपाकर सदन में प्रवेश करने में कैसे कामयाब हुए?”

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री और उनकी पार्टी देश में “एक पार्टी का शासन” स्थापित करना चाहती है। खरगे ने कहा, “वे ‘एक अकेला’ की बात करते हैं जो लोकतंत्र को ध्वस्त करने जैसा है। विपक्षी सांसदों को निलंबित करके उन्होंने ठीक यही किया है।” उन्होंने कहा, “इस शर्मनाक सुरक्षा चूक के लिए उच्च पद पर बैठे लोगों को दंडित करने के बजाय सांसदों के लोकतांत्रिक अधिकारों को छीन लिया गया है और इस तरह ‘वे’ जवाबदेही से बच गए हैं।

सदन में तख्तियां लहराने और नारे लगाने के आरोप में पिछले कुछ दिनों के भीतर 141 सांसदों को लोकसभा और राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया है। सदन की कार्यवाही में बाधा डालने के आरोप में मंगलवार को 49 लोकसभा सदस्यों को निलंबित कर दिया गया। विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के सांसद 13 दिसंबर को संसद की सुरक्षा में चूक की घटना को लेकर गृह मंत्री अमित शाह से बयान की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुनाया अहम फैसला- अब अदालत परिसर में ले गए हथियार तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इलाहाबाद 20 दिसंबर 2023। इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने कहा कि अदालत परिसर की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों को छोड़कर, वकील, वादकारी या अन्य व्यक्ति राज्य के अदालत परिसरों में हथियार नहीं ले जा सकता। पीठ ने जिला न्यायाधीशों, अन्य न्यायिक अधिकारियों, अदालत […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण