गिरिराज सिंह बोले- राहुल, अखिलेश और तेजस्वी की सरकार बनी तो भारत को पाकिस्तान-बांग्लादेश बना देंगे

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 31 अगस्त 2024। केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने इंडिया गठबंधन पर फिर से हमला बोला है। बेगूसराय में उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बड़ा बयान दे दिया है। गिरिराज सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव ओर राहुल गांधी मुस्लिम वोट बैंक के ठेकेदार हैं। इनकी सरकार आई तो बिहार और उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को छुट्टी का दिन घोषित कर देंगे। अगर देश में राहुल गांधी, अखिलेश यादव एवं तेजस्वी यादव की सरकार बनती है तो यह लोग भारत को पाकिस्तान और बांग्लादेश बना देंगे। 

मुसलमानों का संरक्षण करते हैं यह लोग
उन्होंने हिंदुओं का पक्ष रखते हुए कहा कि किसी हिंदू ने तो कभी यह नहीं कहा कि मंगलवार को हनुमान जी की सोमवार को महादेव या अन्य दिनों अन्य देवी देवताओं की पूजा होती है तो उन्हें छुट्टी दिया जाए। लेकिन वोट बैंक की राजनीति करने वाले तेजस्वी यादव, राहुल गांधी एवं अखिलेश यादव जैसे लोग मुसलमान का संरक्षण ही नहीं करते बल्कि उनकी कहीं बातों पर अमल भी कर रहे हैं। 

भारत में एक देश और एक कानून ही चलेगा
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारत में एक देश और एक कानून ही चलेगा। उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा एवं असम विधानसभा का धन्यवाद करते हुए कहा कि असम सरकार द्वारा एक देश एक कानून पर अमल किया जा रहा है और इसलिए वह धन्यवाद के पात्र हैं।

Leave a Reply

Next Post

विनेश फोगाट शंभू बॉर्डर पर किसानों के आंदोलन में हुईं शामिल, कहा- आपकी बेटी आपके साथ है

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 31 अगस्त 2024। पहलवान विनेश फोगाट ने शंभू सीमा पर किसानों के विरोध प्रदर्शन के लिए अपना अटूट समर्थन दिखाया और कहा, “आपकी बेटी आपके साथ है”। शंभू सीमा पर किसानों ने शनिवार को एक बड़ी सभा के साथ अपने चल रहे विरोध […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग