गिरदावरी कार्य का निरीक्षण : मौके पर भुईयां पंजी से किया रकबे का मिलान

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 19 सितम्बर 2020। राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रदेश के विभिन्न जिलों में राजस्व और कृषि विभाग के मैदानी अधिकारी कर्मचारीयों द्वारा किसानों के खेतों में मौके पर जाकर फसलों की गिरदावरी का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में राजनांदगांव के कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम बनाराकला में गिरदावरी कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर जाकर भुईयां पंजी से रकबे का मिलान किया। उन्होंने कहा कि गिरदावरी कार्य पूरी ईमानदारी पूर्वक समय-सीमा में पूरा करें। धान खरीदी में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आनी चाहिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसान से बात की और धान बेचने के बारे में पूछा। किसान के बताया कि पीडीएस में उनका पंजीयन नहीं हुआ है। कलेक्टर श्री वर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तत्काल पंजीयन किया जाए जिससे शासन की योजना का लाभ किसान को मिल सके। इस अवसर पर एसडीएम डोंगरगढ़ अविनाश भोई, तहसीलदार अविनाश ठाकुर, नायब तहसीलदार रश्मि दुबे, राजस्व निरीक्षक शिवेन्द्र मिश्रा, पटवारी अनिल वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कि घोषणा - जम्मू-कश्मीर को 1350 करोड़ के आर्थिक पैकेज, पानी-बिजली के बिल पर 50% की छूट

शेयर करेकेंद्र शासित प्रदेश के लिए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने किए कई ऐलान जम्मू-कश्मीर के लिए 1350 करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा एक साल तक पानी और बिजली का बिल भी 50 फीसदी किया गया माफ इंडिया रिपोर्टर लाइव जम्मू /श्रीनगर 19 सितंबर 2020। जम्मू-कश्मीर में  उपराज्यपाल का पदभार […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण