छह सदस्यीय विशेष जांच दल प्रदेश में हिंसा की करेगा जांच, एक महीने में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जयपुर 07 मई 2022। राजस्थान में अप्रैल-मई महीने में करौली, भीलवाड़ा और जोधपुर शहर में हिंसा हुई। इसको लेकर जोधपुर महानिदेशक पुलिस एमएल लाठर ने इन मामलों की जांच के लिए अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस विजिलेंस बीजू जार्ज नोसेफ के नेतृत्व में छह सदस्यीय विशेष जांच दल का गठन किया है।  हिंसा की घटनाओं का आपस में संबंध होने, इनके पीछे किसी प्रकार का षड्यंत्र होने और किसी योजना के अंतर्गत इन स्थानों पर समान रूप से प्रतिकूल परिस्थितियां उत्पन्न करने के संबंध में जांच की जाएगी।
जांच दल में महानिरीक्षक पुलिस अपराध राजेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक एसओजी गौरव यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महिला अपराध और अनुसंधान सेल करौली किशोर बुटोलिया, एसीपी पश्चिम जोधपुर आयुक्तालय चक्रवर्ती सिंह और सीओ सदर भीलवाड़ा रामचंद्र शामिल किए गए हैं। विशेष जांच दल अपनी रिपोर्ट एक महीने में प्रस्तुत करेगा।

Leave a Reply

Next Post

OBC कोटा को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति गरमाई, अघाडी सरकार को झटका तो BJP के पास मौका

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 07 मई 2022। महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों में ओबीसी कोटा को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। सुप्रीम कोर्ट ने राज्य निर्वाचन आयोग को स्थानीय निकाय चुनावों के कार्यक्रम को दो सप्ताह के भीतर अधिसूचित करने का निर्देश दिया है। एससी की बेंच ने […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक