बड़ा सड़क हादसा; बाबा धाम जा रहे श्रद्धालु हुए हादसे का शिकार, चार की मौत…21 घायल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बलिया 20 जुलाई 2025। उत्तर प्रदेश के बलिया में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां पर श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। पिकअप में 25 श्रद्धालु सवार थे। इस हादसे में चार की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 21श्रद्धालु घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी के मुताबिक, बलिया के नरहीं थाना क्षेत्र के तेतारपुर गांव से 25 श्रद्धालु पिकअप वैन पर सवार होकर बाबा धाम जलाभिषेक करने जा रहे थे। बिहार के बेगूसराय में में उनकी पिकअप हादसे का शिकार हो गई। यहां पर वैन को एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में लाची देवी (45) पत्नी मुघुन राजभर और हरेंद्र राजभर (60) की मौके पर मौत हो गई। वहीं, मुघुन राजभर (48) और घुरूहू राम (45) एंबुलेंस से घर आते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मुघुन राजभर की पत्नी लाची देवी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी।   

घायलों को इलाज के लिए कराया भर्ती 
इस हादसे में 21 लोग घायल हो गए। हादसे की जानकारी होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को हादसे की जानकारी दी और पुलिस मौके पर पहुंची। ग्राम प्रधान बृज नारायण राजभर सहित 21 घायलों को घर लाया गया और फिर उन्हें इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया। वहीं, पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

Leave a Reply

Next Post

चीन ने तिब्बत में ब्रह्मपुत्र पर शुरू किया दुनिया का सबसे बड़ा बांध निर्माण, जानिए भारत की चिंता क्यों बढ़ी?

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बीजिंग 20 जुलाई 2025। चीन ने तिब्बत में ब्रह्मपुत्र नदी पर एक विशाल बांध का निर्माण शुरू कर दिया है। यह प्रोजेक्ट दुनिया का सबसे बड़ा बांध बनने वाला है, जिसकी लागत करीब 167.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर है। इस प्रोजेक्ट का आकार चीन के पहले […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल