छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून

Indiareporter Live
शेयर करे

उत्तर और मध्य जिलों में बारिश के आसार

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 24 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में मानसून का असर फिलहाल बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहने के साथ रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। खासकर उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में मध्यम वर्षा का दौर जारी रह सकता है, जबकि दक्षिणी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान पेंड्रा रोड प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, मानसून द्रोणिका और उत्तर छत्तीसगढ़ के ऊपर सक्रिय पूर्व-पश्चिम शियर जोन के कारण प्रदेश में नमी बनी हुई है। इसी वजह से अगले दो दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। हालांकि इसके बाद अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।

राजधानी रायपुर में शुक्रवार को सुबह धूप खिली रही, लेकिन दिन चढ़ने के साथ बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। शहर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर, 24 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में तीन दिवसीय श्रीराम श्रद्धा यात्रा निकाली जाएगी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय केशरवानी ने बताया कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक परंपरा में भांचा और ननिहाल का रिश्ता केवल एक पारिवारिक संबंध नहीं, बल्कि स्नेह, सम्मान, […]

You May Like

बैज बोले- बीएसपी लोहा चोरी के तार सीएम हाउस से जुड़े....|....DMF के कामों में गड़बड़ी मिली,सब-इंजीनियर पर कार्रवाई के निर्देश....|....महिला के पेट से निकाला गया 8 किलोग्राम वजनी विशालकाय ट्यूमर....|....‘दो बच्चों का झगड़ा था, सियासी रंग दे दिया’....|....जीतन राम मांझी की हालत में सुधार....|....बिहार में फिर डबल मर्डर : पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या....|....एमपी में जहरीली शराब से पिता-बेटा समेत 19 मौतें....|....70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा....|....इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने के लिए गौरेला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी....|....'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'