स्वच्छ डीप लिड इंस्टॉलेशन के साथ ‘क्लीन किचन प्रॉमिस’ को किया साकार

Indiareporter Live
शेयर करे

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 01 अगस्त 2025। भारत के सबसे भरोसेमंद किचन अप्लायंसेज़ ब्रांड टीटीके प्रेस्टिज ने मुंबई के कार्टर रोड पर अपने प्रतिष्ठित प्रेस्टिज स्वच्छ प्रेशर कुकर के डीप लिड की एक विशाल प्रतिकृति का अनावरण किया। इस इंस्टॉलेशन को उत्पाद की एंटी-स्पिल (गिरने से रोकनेवाली) विशेषता के रूप में डिज़ाइन किया गया है। यह न केवल लोगों का ध्यान आकर्षित करता है, बल्कि एक उपयोगी रेन शेल्टर (बारिश से बचाने वाला आश्रय) के रूप में भी काम करता है, जो इस डीप लिड की असली उपयोगिता को दर्शाता है। रसोई और अब राहगीरों को भी बारिश में सूखा और स्वच्छ रखना। इस स्थान पर लोगों को सुरक्षित और अधिक स्वच्छ खाना पकाने के लिए सामूहिक प्रतिज्ञा लेने के लिए आमंत्रित किया गया। सभी विज़िटर्स को प्रोत्साहित किया गया कि वे  स्वच्छ नो स्पिल शेल्टर हैशटैग के साथ सेल्फी और अपनी प्रतिज्ञा सोशल मीडिया पर साझा करें, ताकि ‘क्लीन किचन प्रॉमिस’ को और व्यापक बनाया जा सके। भाग लेने वाले विज़िटर्स को वाउचर्स भी दिए जाएंगे।

इस पल को और खास बनाने के लिए उद्घाटन के बाद इंडी बैंड सिंफनी रश ने लाइव परफॉर्मेंस दी, जिससे इस स्थान पर जोश और भीड़ दोनों ही बढ़ गए। परिवार, सैर करने वाले और उत्सुक दर्शक बड़ी संख्या में आकर्षित हुए।

श्रीमती अकीला चंद्रशेखर, सीनियर जनरल मैनेजर और हेड  मार्केटिंग, टीटीके प्रेस्टिज ने स्वच्छ डीप लिड इनोवेशन के पीछे की सोच साझा करते हुए कहा, “टीटीके प्रेस्टिज में हमारा मानना है कि नवाचार का उद्देश्य केवल उत्पाद तक सीमित नहीं होना चाहिए। स्वच्छ डीप लिड को भारतीय रसोईघरों में एक वास्तविक समस्या  प्रेशर कुकिंग के दौरान फैलने वाले भोजन और उससे होने वाली असुविधा को हल करने के लिए विकसित किया गया था। यह इंस्टॉलेशन एक सप्ताह तक कार्टर रोड पर आम जनता के लिए खुला रहेगा।

Leave a Reply

Next Post

परंपरा, सुंदरता और शिल्प कौशल का प्रतीक होगा पीएनजी ज्वेलर्स का मंगलसूत्र महोत्सव 

शेयर करे (अनिल बेदाग) इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 01 अगस्त 2025। महाराष्ट्र का प्रतिष्ठित आभूषण ब्रांड पीएनजी ज्वेलर्स ने अपने बहुप्रतीक्षित मंगलसूत्र महोत्सव के 21वें संस्करण की घोषणा की है। परंपरा, सुंदरता और शिल्प कौशल का प्रतीक यह आयोजन इस वर्ष पहली बार 18 कैरेट मंगलसूत्र की शुरुआत के साथ […]

You May Like

सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट....|....सही त्वचा विशेषज्ञ तक पहुंच अब होगी आसान, लॉन्च हुआ XELIX प्लेटफॉर्म....|....एसईसीएल में कोयला डिस्पैच व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने की दिशा में सतर्कता विभाग की महत्वपूर्ण पहल