शरद पवार बोले- लड़कों को बेरोजगारी की वजह से शादी के लिए दुल्हनें नहीं मिल रहीं

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पुणे 05 जनवरी 2023। बेरोजगारी को लेकर देश के दिग्गज नेता शरद पवार का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने इसे लेकर केंद्र व महाराष्ट्र की भाजपा सरकारों को आड़े हाथों लिया। राकांपा प्रमुख पवार ने पुणे में कहा कि बेरोजगारी के कारण सामाजिक समस्याएं पैदा हो रही हैं। शादी योग्य युवकों को नौकरियां नहीं होने के कारण दुल्हनें नहीं मिल रही हैं। पुणे में राकांपा की ‘जन जगार यात्रा’ को बुधवार को हरी झंडी दिखाने से पहले पवार ने आरोप लगाया कि महंगाई व बेरोजगारी जैसे असल मुद्दों की ओर से ध्यान हटाने के लिए समुदायों के बीच दरार पैदा की जा रही है। 

युवाओं को नौकरी मांगने का अधिकार
पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री पवार ने कहा कि आज का युवा शिक्षित हैं और उसे नौकरी मांगने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि उद्योग महाराष्ट्र से बाहर जा रहे हैं। मौजूदा उद्योगों को कोई प्रोत्साहन नहीं दिया जा रहा है और नए व्यवसाय स्थापित करने के लिए कोई अवसर नहीं दिया जा रहा, इससे बेरोजगारी बढ़ रही है।

एक गांव का किस्सा सुनाया
राकांपा नेता पवार ने अपने भाषण में कहा कि वे एक बार अपनी यात्रा के दौरान एक गांव के चौराहे पर 25 से 30 साल के 15 से 20 युवकों के बीच पहुंचे। उनसे पूछा कि उन्होंने क्या पढ़ाई की है? कुछ ने कहा कि वे स्नातक हैं तो कुछ ने कहा कि वे स्नातकोत्तर हैं। जब उनसे पूछा कि क्या वे शादीशुदा हैं, तो सभी ने ना कहा। शादी नहीं होने की वजह पूछी तो युवकों ने कहा कि कोई भी उन्हें दुल्हन देने के लिए तैयार नहीं है, क्योंकि उनके पास कोई नौकरी नहीं है। उन्होंने कहा कि यह समस्या महाराष्ट्र के ग्रामीण इलाकों में ज्यादा सुनी जा रही है। 

पवार ने कहा कि रोजगार को बढ़ावा देने की नीतियों अपनाने के बजाय समुदायों और धर्मों के बीच विभाजन पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है। दो समुदायों के बीच नफरत पैदा करने के लिए बेतरतीब ढंग से कुछ मुद्दे बनाए जाते हैं। वे ऐसा क्यों कर रहे हैं? क्योंकि वे उन वादों को पूरा नहीं कर पाए हैं जो चुनाव के दौरान किए थे।

लोगों को महंगाई में धकेल रही सरकार
पवार ने कहा कि देश में भुखमरी के मुद्दे का समाधान संभव है क्योंकि किसानों ने उत्पादन बढ़ाया है, लेकिन सत्ता में बैठे लोग किसानों को उचित मूल्य देने को तैयार नहीं हैं, बल्कि वे बिचौलियों के हितों की रक्षा कर रहे हैं और आम लोगों को महंगाई की खाई में धकेल रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

इस्लामिक स्टेट जम्मू-कश्मीर के लिए दहशतगर्दों की भर्ती कर रहा श्रीनगर का अबु उस्मान, आतंकी घोषित

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जम्मू-कश्मीर 05 जनवरी 2023। केंद्र सरकार ने एक बार फिर जम्मू-कश्मीर में कट्टरपंथी ताकतों के मजबूत होने की वजह से आतंकवादी घटनाओं के बढ़ने का खतरा जताया है। जहां पहले कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि केंद्र सरकार केंद्र शासित प्रदेश में नागरिकों […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग