मध्यप्रदेश: कांग्रेस को बड़ा झटका, अपने बेटे के साथ भाजपा में शामिल हुईं पूर्व विधायक सुलोचना रावत

bhagwat jaiswal
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल 03 अक्टूबर 2021। मध्यप्रदेश में होने वाले उपचुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस की पूर्व विधायक और जोबट सीट से टिकट की दावेदार मानी जा रही सुलोचना रावत अपने बेटे विशाल रावत के साथ भाजपा में शामिल हो गईं।इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव उपस्थित थे। सुलोचना रावत मध्यप्रदेश की एक प्रभावशाली आदिवासी नेता हैं। 

कांग्रेस को पहले से थी बगावत की आशंका

बताया जा रहा है कि इस बगावत को लेकर कांग्रेस को पहले से आभास जरूर था, लेकिन  इस मामले को पार्टी उछालना नहीं चाहती थी। सुलोचना को मनाने की भी कोशिश की गई लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।  

मध्यप्रदेश में उपचुनाव 

बता दें कि मध्यप्रदेश में एक लोकसभा और तीन विधानसभा सीटों पर 30 अक्तूबर को उपचुनाव होने हैं। इन सीटों में जोबट एक हाई प्रोफाइल सीट है। यह सीट कांग्रेस की विधायक कलावती भूरिया के निधन की वजह से खाली हुई थी। उपचुनाव के नतीजे दो नवंबर को सामने आएंगे।

पृथ्वीपुर सीट से नितेंद्र सिंह राठौर होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार

कांग्रेस ने शनिवार को पृथ्वीपुर विधानसभा सीट में होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवार के नाम का एलान कर दिया है। पार्टी ने पूर्व मंत्री बृजेंद्र सिंह राठौर के बेटे नितेंद्र सिंह राठौर को प्रत्याशी बनाया है।  हालांकि भारतीय जनता पार्टी ने अभी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।

Leave a Reply

Next Post

राजस्थान: सिंचाई के पानी को लेकर किसानों-पुलिस के बीच झड़प, पुलिस अधिकारियों को बनाया बंधक, एसडीएम दफ्तर में जड़ा ताला

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जयपुर 03 अक्टूबर 2021। राजस्थान के श्रीगंगाानगर जिले में सिंचाई के पानी के लिए जारी प्रदर्शन अब उग्र होता जा रहा है। शनिवार को किसानों ने एसडीएम कार्यालय का घेराव कर दिया। हालांकि, इस दौरान किसानों और पुलिस मेंं जबरदस्त झड़प हुई और उसके बाद […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए