बाबा रामदेव का बड़ा ऐलान, पतंजलि ग्रुप की 4 कंपनियों के आएंगे IPO, आपको मिलेगा दांव लगाने का मौका! 

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 16 सितंबर 2022। योगगुरु बाबा रामदेव ने प्राइमरी मार्केट में बड़ा धमाका कर दिया है। बाबा रामदेव ने पतंजलि ग्रुप की 4 कंपनियों के आईपीओ लाने का ऐलान किया है। पतंजलि आयुर्वेद, पतंजलि वैलनेस, पतंजलि मेडिसिन और पतंजलि लाइफस्टाइल कंपनी के आईपीओ आएंगे। ये सभी कंपनियां अगले 5 सालों में शेयर बाजार में लाॅन्च कर दिए जाएंगे। उन्होंने इसकी घोषणा आज दिल्ली में एक प्रेस काॅन्फ्रेंस में की है। योग गुरु ने कहा कि वर्तमान में पतंजलि ग्रुप का कारोबार 40,000 करोड़ रुपये का है। आने वालों सालों में हमारा कारोबार और तेजी से बढ़ेगा और हम देशभर के पांच लाख लोगों को रोजगार देंगे। 

बता दें कि अगले पांच सालों में पंतजलि के 5 कंपनियां शेयर बाजार में लिस्ट हो जाएंगी। इन पांचों लिस्टेट कंपनियों की मार्केट वैल्यू 5 लाख करोड़ रहने का लक्ष्य है। Patanjali Foods Ltd पहले से ही बाजार में लिस्टेड है। पतंजलि का लक्ष्य ‘विजन और मिशन 2027’ की रूपरेखा तैयार करना और भारत को आत्मनिर्भर बनाने में समूह के योगदान की दिशा में अगले 5 वर्षों के लिए 5 प्रमुख प्राथमिकताओं को लाना है।

चालू वित्त में पतंजलि का रेवेन्यू बढ़ा है
वित्त वर्ष 2022 में पतंजलि का रेवेन्यू बढ़कर ₹10,664.46 करोड़ हो गया। यह पिछले वित्त वर्ष में ₹9,810.74 करोड़ था। हालांकि, वित्त वर्ष 22 में नेट प्राॅफिट में मामूली गिरावट रही। पतंजलि का नेट प्राॅफिट ₹745.03 करोड़ के मुकाबले ₹740.38 करोड़ रह गया।

उत्तराखंड में ₹1,000 करोड़ का निवेश
योग गुरु बाबा रामदेव ने 14 सितंबर को घोषणा की थी कि पतंजलि योगपीठ उत्तराखंड में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगा। निवेश सार्वजनिक स्वास्थ्य में सुधार और उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किए जाएंगे। 

Leave a Reply

Next Post

सोई हुई अराजकता जगाना चाहते हैं, राहुल की 'भारत जोड़ो यात्रा' पर क्या बोल गए कांग्रेस नेता

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नर्मदापुरम 16 सितंबर 2022। कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को लेकर हर दिन कोई ना कोई विवाद सामने आ रहा है। अब मध्य प्रदेश में कांग्रेस के एक नेता ने यात्रा के उद्देश्य के बारे में यह कह डाला कि सोई हुई अराजकता और भ्रष्टाचार […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं