IPL पर मंडराया खतरा : वानखेेड़े स्टेडियम के आठ कर्मचारी हुए संक्रमित

indiareporterlive
शेयर करे

अब टूर्नामेंट शुरू होने में एक हफ्ते से भी कम दिन शेष 

इंडिया रिपोर्टर लाइव

समूचा हिंदुस्तान इस वक्त कोरोना की दूसरी लहर से जूझ रहा है। विषम हालातों के बीच 9 अप्रैल से देश में आईपीएल का भी आयोजन होना है। टूर्नामेंट शुरू होने से हफ्ते भर पहले एक ऐसी खबर आ रही है जो बीसीसीआई को भी झकझोर देगी। मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम के आठ मैदानकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसी मैदान पर 30 मई को फाइनल मुकाबला भी खेला जाना है।

दो दौर की टेस्टिंग में सामने आठ मामले

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्टेडियम में 19 कर्मचारी काम रहे हैं, जिनका मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने बीते हफ्ते कोरोना टेस्ट करवाया था, जिनमें से 26 मार्च को तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अगले दौर की टेस्टिंग की रिपोर्ट 1 अप्रैल को आई, जिसमें पांच और कर्मचारी संक्रमित पाए गए।

रोजाना लोकल ट्रेन से स्टेडियम पहुंचते हैं कर्मचारी

अधिकतर कर्मचारी स्टेडियम में नहीं रहते हैं, वो रोजाना लोकल ट्रेन, बस के सहारे स्टेडियम आना-जाना करते हैं। अब MCA टूर्नामेंट खत्म होते तक कर्मचारियों को रहने की सुविधा मुहैया कराने की तैयारी में है। बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स स्थित शरद पवार अकादमी और कांदीवली स्थित सचिन तेंदुलकर जिमखाना में व्यवस्था की जा सकती है। महाराष्ट्र में कोरोना की गति को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई मुंबई से आयोजन स्थल कहीं और शिफ्ट करने पर भी विचार कर सकता है।

यहां फाइनल समेत होने हैं 10 मैच

आईपीएल की गाइडलाइंस के मुताबिक शुरुआती दौर के मैच बिना दर्शकों के बंद स्टेडियम में खेले जाने थे, बाद में कोरोना की स्थिति को ध्यान रखते हुए फैंस की एंट्री पर फैसला लिया जाता, लेकिन देश में बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए इसकी संभावना कम ही नजर आ रही है। यहां पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 9 अप्रैल को खेला जाना है। वानखेड़े स्टेडियम में 10 अप्रैल से 25 अप्रैल के बीच कुल 10 मैच होने हैं।

देश में कोरोना का कहर

बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 89,000 से ज्यादा नए मरीज मिले हैं। वहीं कोरोना संक्रमण से 714 मरीजों की जान चली गई। संक्रमितों का यह आंकड़ा पीक से सिर्फ नौ हजार दूर है। इससे पहले 16 सितंबर को सबसे ज्यादा 97,860 मरीज मिले थे, इसके बाद यह आंकड़ा कम होना शुरू हो गया था।

Leave a Reply

Next Post

म्यांमार में तख्तापलट पर भारत: देशहित और लोकतंत्र के बीच एक दुविधा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली। पड़ोसी देशों से आपसी रिश्तों के लिहाज से हम मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। आज की परिस्थितियों में यदि भारत परंपरागत नीतियों का पालन करता है, तो अपने हितों को नुकसान होता है और अगर देशहित की रक्षा करना चाहे, तो लोकतांत्रिक आस्थाएं दरकती […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार