गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी का आज राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा अंतिम संस्कार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अहमदाबाद 16 जून 2025। अहमदाबाद विमान हादसे में दुखद रूप से अपनी जान गंवाने वाले गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का आज शाम राजकोट में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा. उनके निधन के दुख में गुजरात सरकार ने आज एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है. इस दौरान राज्य भर की सभी सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे।

कई बड़े नेता होंगे अंतिम संस्कार में शामिल

पूर्व मुख्यमंत्री के अंतिम संस्कार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सहित कई बड़े नेता शामिल होने के लिए राजकोट पहुँच रहे हैं. यह घटनाक्रम प्रदेश और राष्ट्रीय राजनीति में रूपाणी के कद और सम्मान को दर्शाता है. गुजरात सरकार के मुख्य सचिव ने रविवार को इस संबंध में एक आदेश जारी किया. आदेश में कहा गया है कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री विजयभाई रूपाणी का 12 जून को निधन हो गया. उनके प्रति सम्मान के तौर पर गुजरात सरकार ने निर्णय लिया है कि 16 जून को एक दिन का राजकीय शोक रहेगा. इस दौरान गुजरात में सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा. इस दिन कोई आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होगा. कृपया सभी संबंधित लोगों को इन निर्देशों का पालन करने के लिए कहें।

DNA मिलान के बाद अंतिम संस्कार

अहमदाबाद विमान हादसे के बाद मृतकों की पहचान के लिए DNA मिलान की प्रक्रिया चल रही थी. रविवार दोपहर तक पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत कुल 42 लोगों के DNA का सफलतापूर्वक मिलान किया जा चुका है। विजय रूपाणी का DNA मैच होने की जानकारी स्वयं मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने उनके परिजनों को दी. गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री रुशिकेश पटेल ने मीडिया को बताया, सीएम भूपेंद्र पटेल खुद पूर्व सीएम रूपाणी के आवास पर गए और परिवार को बताया कि DNA मिलान हो गया है. मुख्यमंत्री ने परिवार को यह भी बताया कि राजकोट में अंतिम संस्कार संपन्न कराने में सरकार उनका हर संभव सहयोग करेगी।

Leave a Reply

Next Post

'कंतारा' के सेट पर फिर हुआ खौफनाक हादसा, मौत को चकमा देकर निकले फिल्म के यह फेमस स्टार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 16 जून 2025। साउथ की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कांतारा 2’ की शूटिंग हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. हाल ही में सेट पर मिमिक्री आर्टिस्ट की मौत और बस दुर्घटना के बाद एक और बड़ा हादसा सामने आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक शूटिंग […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ