केंद्रीय मंत्री बोले- 22 लाख करोड़ रुपये का हुआ ऑटोमोबाइल उद्योग का आकार, जापान को पीछे छोड़ा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 25 अगस्त 2025। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि ऑटोमोबाइल उद्योग का आकार अब 22 लाख करोड़ रुपये का है। सिर्फ छह महीने पहले ही उद्योग ने जापान को पीछे छोड़ा है। हमारा मिशन और लक्ष्य इसे दुनिया में नंबर है। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने द इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन फाउंड्रीमैन की 74वीं वार्षिक आम बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ऑटोमोबाइल उद्योग की सफलता की कहानी ही सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जब 2014 में मैंने मंत्री पद संभाला था, तब उद्योग का आकार 12 लाख करोड़ रुपये का था, और अब यह 22 लाख करोड़ रुपये का है। 

22 लाख करोड़ के साथ तीसरे स्थान पर भारत 
नितिन गडकरी ने आगे कहा, सिर्फ छह महीने पहले ही ऑटोमोबाइल उद्योग ने जापान को पीछे छोड़ा था, और अब हम दुनिया में तीसरे स्थान पर हैं। पहला स्थान पर अमेरिका है, जिसका आकार 78 लाख करोड़ रुपये है, दूसरे स्थान पर चीन है, जिसका आकार 49 लाख करोड़ रुपये है, और अब भारत 22 लाख करोड़ रुपये के साथ तीसरे स्थान पर है। 

उद्योग को दुनिया में नंबर एक बनाना मिशन और लक्ष्य 
केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, मैं हमेशा ऑटोमोबाइल उद्योग से कहता हूं कि हमारा मिशन और लक्ष्य इसे दुनिया में नंबर एक बनाना होना चाहिए। मुझे पूरा विश्वास है, क्योंकि दुनिया के अधिकांश प्रतिष्ठित ब्रांड पहले से ही भारत में मौजूद हैं, और हम ऑटोमोबाइल उद्योग में विभिन्न प्रकार की तकनीक विकसित कर रहे हैं। 

Leave a Reply

Next Post

किश्तवाड़ बादल फटने के घायलों से मिले राजनाथ सिंह, बोले- सभी खतरे से बाहर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जम्मू 25 अगस्त 2025। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को जम्मू के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में किश्तवाड़ बादल फटने की घटना में घायल हुए लोगों से मुलाकात की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी उनके साथ मौजूद रहे। […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग