गुजरात के सुरेंद्रनगर में हादसा, बेकाबू ट्रक ने सात लोगों को कुचला; राहत-बचाव कार्य जारी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अहमदाबाद 13 अप्रैल 2026। गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यह सड़क हादसा तब हुआ, जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क के किनारे सात लोगों को रौंद दिया। इस सड़क हादसे में ट्रक की चपेट में आने से सातों लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि एक अन्य शख्स ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि सोमवार तड़के एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे चल रहे तीर्थयात्रियों के एक समूह को रौंद दिया। पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया और उसकी तलाश जारी है।

मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे श्रद्धालु
यह दुखद घटना लकतर-विरामगाम राजमार्ग पर तड़के करीब 1:30 बजे हुई। पुलिस निरीक्षक योगेश पटेल ने बताया कि तीर्थयात्रियों का एक समूह राजकोट से बहुचराजी की ओर एक मंदिर में प्रार्थना करने के लिए पैदल जा रहा था। इसी दौरान लकतर तालुका के भास्करपाड़ा गांव के बाहरी इलाके में एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

इस हादसे में छह तीर्थयात्रियों और सड़क किनारे खड़े एक डंपर चालक की मौत हो गई। मृतकों में चार महिलाएं शामिल हैं। घायलों की संख्या अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है और उन्हें तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

क्या बोले प्रत्यक्षदर्शी?
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीर्थयात्री शांतिपूर्वक अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे थे, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। ट्रक चालक घटना के बाद तुरंत मौके से भाग निकला। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार ट्रक चालक को पकड़ने के लिए सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

पूर्वी प्रशांत में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई; ड्रग तस्करी के शक में दो नावें उड़ाईं, पांच लोगों की मौत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वांशिगटन 13 अप्रैल 2026। अमेरिकी सेना ने जानकारी दी कि पूर्वी प्रशांत महासागर में ड्रग तस्करी के संदेह में दो नावों को निशाना बनाकर उड़ा दिया गया। इस कार्रवाई में कुल पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति जीवित बचा है। यह कार्रवाई […]

You May Like

बैज बोले- बीएसपी लोहा चोरी के तार सीएम हाउस से जुड़े....|....DMF के कामों में गड़बड़ी मिली,सब-इंजीनियर पर कार्रवाई के निर्देश....|....महिला के पेट से निकाला गया 8 किलोग्राम वजनी विशालकाय ट्यूमर....|....‘दो बच्चों का झगड़ा था, सियासी रंग दे दिया’....|....जीतन राम मांझी की हालत में सुधार....|....बिहार में फिर डबल मर्डर : पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या....|....एमपी में जहरीली शराब से पिता-बेटा समेत 19 मौतें....|....70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा....|....इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने के लिए गौरेला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी....|....'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'