गाजीपुर हादसे में 9 की मौत, ट्रेलर ड्राइवर ने जानबूझकर श्रद्धालुओं को कुचला ?

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

गाजीपुर 02 फरवरी 2025। यूपी के गाजीपुर जिले में शनिवार को महाकुंभ से लौट रहे 8 श्रद्धालुओं की सड़क हादसे में पहले ही मौत हो चुकी थी, लेकिन अब एक और महिला श्रद्धालु की मौत हो गई। वहीं, बीती रात पुलिस ने आरोपी ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर लिया, जिसने पुलिस को हादसे की पूरी सच्चाई बताई। आपको बता दें कि यह घटना जिले में वाराणसी-गाजीपुर फोरलेन पर रेवसा पेट्रोल पंप के पास हुई थी। दरअसल, पिकअप में सवार होकर सभी लोग कुंभ नहा कर आ रहे थे इसी दौरान पिकअप का डाला टूट गया और कई श्रद्धालु बीच हाईवे पर गिर गए। जिसके बाद पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर ने कुचल दिया। जिसमें अब तक कु 9 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। जबकि कई गंभीर रूप से घायल हैं। शुरू में घटना के लिए डंपर को जिम्मेदार माना जा रहा था।

CCTV के सहारे चालक तक पहुंची पुलिस
 सीसीटीवी फुटेज से साफ हुआ कि यह हादसा 18 चक्के वाले ट्रेलर से हुआ था। मामले में आरोपी चालक को गाजीपुर पुलिस ने बड़हलगंज के पास से गिरफ्तार कर लिया। वहीं ट्रेलर को भी पुलिस ने पकड़ लिया है।

हादसे में जान गवाने वाले लोग
हादसे में मृतकों में सुधा चौरसिया, अमर सिंह, नित्या, श्याम सुंदर, भगवानी, पुष्पा यादव, सुरेंद्र गुप्ता, इसरावती सिंह और सुभावती शामिल हैं। घायलों में रामआशरे यादव, मुन्नी सिंह, अंश यादव, गुंजा देवी, आर्यन सिंह, वंदना सिंह, धानमती देवी, सोमारी देवी, घुरहु गुप्ता, गुलजार सिंह और सुभावती शामिल हैं। आपको बता दें कि सभी श्रद्धालु गोरखपुर जिले के बांसगांव क्षेत्र के हरदीचक गांव से थे और प्रयागराज में महाकुंभ स्नान कर लौट रहे थे। हादसे के बाद त्रिलोकी चौरसिया ने नंदगंज थाने में अज्ञात ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

Leave a Reply

Next Post

'चुनाव नजदीक आते ही भाजपा गुंडागर्दी पर उतर आई', केजरीवाल ने अमित शाह पर लगाए आरोप

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 02 फरवरी 2025। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर रविवार को तीखा हमला करते हुए कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही भाजपा ‘‘गुंडागर्दी” पर उतर आई है। केजरीवाल ने एक […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां