बेयर ग्रिल्स के साथ एडवेंचरस सफर पर निकले अक्षय कुमार,शेयर किया ये वीडियो

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बॉलीवुड में हमेशा खतरों से खेलने वाले खिलाड़ी कुमार जल्द ही जगलों में खतरों से खेलते नज़र आएंगे। अक्षय जल्द ही बियर ग्रिल्स के शो ‘इंटू द वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स’ में नज़र आने वाले हैं। इस शो में वो बियर ग्रिल्स के साथ खतरों से खेलते नज़र आएंगे। इस बात की जानकारी तो पहले से ही थी। लेकिन अक्षय ने अब शो का एक प्रोमो अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर शेयर किया है। इस वीडियो में अक्षय, बियर ग्रिल्स के साथ जंगल में सैर करते नज़र आ रहे हैं।

क्या है वीडियो में :

एक मिनट के इस वीडियो की शुरुआत अक्षय कुमार की एंट्री से ही होती है। वो हैलिकॉप्टर से उतरते नज़र आते हैं उसके बाद बियर ग्रिल्स के साथ अपने आगे के एडवेंचरस सफर पर निकलते हैं। इस सफर के दौरान वो पानी में तैरते हैं, रस्सी पर लटकते हैं, खतरनाक जानवरों का सामना करते हैं। प्रोमो में सबसे मज़ेदार बात ये होती है कि बियर ग्रिल्स को अक्षय को मस्ती में हाथी की पॉटी की चाय पिलाते दिख रहे हैं। जब्कि वो ख़ुद इस चाय को नहीं पीते हैं।  वीडियो शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा, ‘मुझे ‘इंटू द वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स’ से पहले कड़ी चुनौतियों का अंदाज़ा था, लेकिन बेयर ग्रिल्स ने मुझे ‘Elephant Poop Tea’ पिलाकर हैरान कर दिया था। क्या दिन था’।

ये एपिसोड कब प्रसारित किया जाएगा इस बात की जानकारी डिसकवरी चैनल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर दे रखी है। इसे 11 सितंबर को टेलीकास्ट किया जाएगा। चैनल ने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘हम सिर्फ इतना कह सकते हैं कि #IntoTheWildWithBearGrylls का ये एपिसोड पागलपन से भरा मज़ेदार होने वाला है’।

अक्षय ने इससे पहले 21 अगस्त को भी ‘इंटू द वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स’का एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियों में हालांकि सिर्फ अक्षय और बियर ग्रिल्स की फोटो थीं।

Leave a Reply

Next Post

पहली बार 'मन की बात' को इतने डिसलाइक:यूट्यूब पर 3.5 लाख बार डिसलाइक किया गया मोदी का वीडियो

शेयर करेभाजपा के यूट्यूब चैनल पर अपलोड वीडियो को 17 लाख से ज्यादा बार देखा गया, करीब 3.5 लाख से ज्यादा डिसलाइक 1 से 6 सितंबर के बीच जेईई और 13 सितंबर से नीट के एग्जाम, ट्विटर पर भी ट्रेंड हो रहा इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 31 अगस्त 2020। […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए