महाराष्ट्र: मातम में बदली शादी की खुशियां, ट्रक-कार की भयानक टक्कर में 6 लोगों की मौत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नागपुर 16 दिसंबर 2023। महाराष्ट्र के नागपुर शहर के बाहरी इलाके में शुक्रवार देर रात एक कार और ट्रक के बीच भयानक टक्कर हो गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रुप से घायल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।  पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना काटोल-कलमेश्वर रोड पर सोनखंब गांव के पास देर रात सवा 12 बजे से दो बजे के बीच हुई। उन्होंने कहा, ‘‘कार सवार सातों लोग शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी उनका वाहन सोयाबीन ले रहे ट्रक से टकरा गया।”

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य दो लोगों की अस्पताल में मौत हो गई। तीन अन्य को इलाज के लिए नागपुर भेजा गया जिसमें से दो लोगों की जान चली गई। वहीं, एक व्यक्ति की हालत गंभीर है।” उन्होंने कहा कि ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

केरल में भीषण सड़क हादसा, सबरीमाला तीर्थयात्रियों की बस और ऑटो में जोरदार टक्कर, दो बच्चों सहित 5 लोगों की मौत

मलप्पुरम। केरल के मलप्पुरम में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। कर्नाटक से सबरीमाला तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस और ऑटो में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में ऑटो ड्राइवर सहित पांच लोगों की मौत हो गई।  मृतकों में ऑटो ड्राइवर के अलावा दो महिलाएं और दो बच्चे भी शामिल हैं। ये सभी ऑटो में सवार थे। वहीं, कुछ लोग घायल भी हैं, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। जब यह हादसा हुआ घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। 

वहीं इस मामले पर मलप्पुरम के एक पुलिस अधिकारी शशिधरन एस ने कहा कि पुलिस मोटर वाहन विभाग के साथ एक संयुक्त जांच करेगी और दुर्घटना स्थल की ठीक से जांच करेगी और देखेगी कि क्या सड़क के साथ कोई समस्या है और यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाएगी कि ऐसी दुर्घटनाएं दोबारा न हों।

Leave a Reply

Next Post

महिला को निर्वस्त्र घुमाने का मामला: भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, पुलिस ने कई को हिरासत में लिया

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बंगलूरू 16 दिसंबर 2023। कर्नाटक के बेलगावी में एक आदिवासी महिला को निर्वस्त्र घुमाने के मामले की जांच के लिए पांच नेत्रियों की समिति बनाई गई है। इस समिति में श्रीमती अपराजिता सरांगी, श्रीमती सुनीता दुग्गल, श्रीमती लॉकेट चटर्जी, श्रीमती रंजीता कोली और डॉ. श्रीमती […]

You May Like

जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग....|....ईरानी तेल टैंकर पर अमेरिकी हमला: धू-धू कर जलता रहा जहाज....|....कहीं पेड़ों पर क्यूआर कोड, तो पहियों पर साइंस लैब....|....पूर्व उप मुख्यमंत्री के बयान ने खोले पुराने जख्म - डॉ. चरणदास महंत....|....मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह